Indian Railways: यूपी में रेलवे का 100 फीसदी विद्युतीकरण, बोले रेल मंत्री- राज्य को कनेक्ट करती हैं 34 वंदे भारत और 26 अमृत भारत ट्रेनें

Indian Railways: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को बताया कि बीते 11 सालों में भारतीय रेलवे ने कई मुकाम हासिल किए हैं. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के रेल नेटवर्क का 100 फीसदी विद्युतीकरण हो गया है. 1660 फ्लाईओवर और अंडरपास बने हैं. इसके अलावा उत्तर प्रदेश को कनेक्ट करती हुई 34 वंदे भारत सर्विसेज और 26 अमृत भारत सर्विसेज चल रही है.

Indian Railways: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के रेल नेटवर्क का 100 फीसदी विद्युतीकरण हो गया है. उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में 1660 फ्लाईओवर और अंडरपास बने हैं. 154 लिफ्ट, 156 एस्केलेटर, 771 स्टेशन पर WiFi लगाए गए है. UP को कनेक्ट करती हुई 34 वंदे भारत सर्विसेज और 26 अमृत भारत सर्विसेज चल रही है.

उत्तर प्रदेश के रेल नेटवर्क का 100 फीसदी विद्युतीकरण- अश्विनी वैष्णव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश के रेल नेटवर्क का 100 फीसदी विद्युतीकरण किया गया है. फ्लाईओवर और अंडरपास समेत कई और सुविधाएं दी गई हैं.

  • 1660 फ्लाईओवर और अंडरपास
  • 154 लिफ्ट
  • 156 एस्केलेटर
  • 771 स्टेशन पर WiFi
  • 34 वंदे भारत सर्विसेज
  • 26 अमृत भारत सर्विसेज

गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस का इज्जतनगर तक विस्तार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि काफी समय से हो रही मांग को देखते हुए गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस का इज्जतनगर तक विस्तार किया गया है. शुरुआत में यह ट्रेन लखीमपुर और गोरखपुर के बीच चलती थी, इसके बाद इसे पीलीभीत तक चलाया जाना लगा. फिर इसकी सेवा बढ़ाकर बरेली तक कर दिया गया है. रेल मंत्री ने कहा कि इज्जतनगर तक इस ट्रेन के विस्तार की मांग हो रही थी. इससे लोगों को काफी सुविधा मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >