सेना की ओर से जानकारी दी गयी
लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ ”हिंसक टकराव” के दौरान भारतीय सेना का एक अधिकारी और तीन जवान शहीद हो गए. सेना ने यह जानकारी दी. भारतीय सेना की ओर से कहा कि भारत और चीन की सेना के वरिष्ठ अधिकारी लद्दाख में तनाव कम करने के लिये बैठक कर रहे हैं. सेना ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि गलवान घाटी में तनाव कम करने की प्रक्रिया के दौरान सोमवार रात हिंसक टकराव हो गया. इस दौरान भारतीय सेना का एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए.
बड़ी संख्या में भारतीय और चीनी सैनिक आमने-सामने खड़े थे
गौरतलब है कि बीते पांच हफ्तों से गलवान घाटी में बड़ी संख्या में भारतीय और चीनी सैनिक आमने-सामने खड़े थे. यह घटना भारतीय सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे के उस बयान के कुछ दिन बाद हुई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि दोनों देशों के सैनिक गलवान घाटी से पीछे हट रहे हैं.
कांग्रेस नेता अलका लांबा का ट्वीट
कांग्रेस नेता अलका लांबा ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तुरंत अपनी चुप्पी तोड़ते हुए प्रेसवार्ता के माध्यम से देश की जनता को और धोखे में ना रखते हुए बताना चाहिए कि आख़िर सरहदों पर चल क्या रहा है ? देश से क्या और क्यों छुपाया जा रहा है? सरकार का स्टैंड क्या है? हमारे जवान क्यों मारे जा रहे हैं?