India Pakistan War: 7 मई को देशभर में बजेंगे हवाई हमले वाले सायरन, केंद्र ने राज्यों को मॉक ड्रिल का दिया निर्देश

Security personnel

India Pakistan War: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बनते जा रहे हैं. भारत एक ओर ताबड़तोड़ एक्शन लेकर पड़ोसी देश की कमर तोड़ने में लगा है, तो दूसरी ओर पाकिस्तान मिसाइल का रह-रहकर प्रशिक्षण कर रहा है. जंग जैसे हालात के बीच भारत सरकार ने 7 मई को देशभर में हमले जैसे सायरन बजाने का निर्देश दिया है. इस दिन देशभर में मॉक ड्रिल भी कराया जाएगा. इसको लेकर गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को निर्देश दिया है.

India Pakistan War: पाकिस्तान के साथ युद्ध जैसे हालात के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रभावी नागरिक सुरक्षा के लिए कई राज्यों से 7 मई को ‘मॉक ड्रिल’ आयोजित करने को कहा है. ‘मॉक ड्रिल’ में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन को चालू करना, लोगों को ‘हमले’ की स्थिति में खुद को बचाने का प्रशिक्षण देना शामिल है.

मॉक ड्रिल में क्या किया जाएगा

  • हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन का संचालन
  • हमले की स्थिति में खुद को बचाने के लिए सिविल डिफेंस के तहत नागरिकों, छात्रों को ट्रेनिंग दी जाएगी.
  • हमले के समय ब्लैक आउट करना
  • महत्वपूर्ण संयंत्रों/स्थापनाओं को समय से पहले छिपाना
  • हमले की स्थिति में लोगों को बाहर निकालना, लोगों को निकालने की प्लानिंग करना.

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद सरकार ने सेना को दी है खुली छूट

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार लगातार एक्शन में है. पिछले दिनों पीएम मोदी ने तीनों सेना के अध्यक्ष के साथ बैठक की थी, जिसमें रक्षा मंत्री, अजित डोभाल भी मौजूद थे. उस बैठक में पीएम मोदी ने तीनों सेना के अध्यक्षों को साफ कर दिया कि उन्हें कार्रवाई के लिए खुली छूट दी जाती है. सेना खुद टारगेट और समय तय करे. पहलगाम हमले में आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी. जिसके बाद पूरा देश गुस्से और गम में डूबा है और सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >