हवाई हादसे ने कई मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री छीने, संजय गांधी से विजय रूपाणी तक

India Lost Leaders in Air Crash: आजादी के बाद हमने कई नेताओं को विमान हादसे में गंवाया है. इसमें मुख्यमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री तक शामिल हैं. संजय गांधी की भी एक विमान दुर्घटना में ही मौत हुई थी. विमान हादसे में भारत ने 2 मुख्यमंत्रियों वाईएस राजशेखर रेड्डी और दोरजी खांडू को खोया है. विजय रूपाणी गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और उनका निधन भी विमान हादसे में हुआ है.

India Lost Leaders in Air Crash: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार 12 मई 2025 को हुए विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया. यह पहला मौका नहीं है, जब किसी राजनेता की विमान हादसे में मौत हुई है. आजादी के बाद हमने कई नेताओं को विमान हादसे में गंवाया है. इसमें मुख्यमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री तक शामिल हैं. संजय गांधी की भी एक विमान दुर्घटना में ही मौत हुई थी. विमान हादसे में भारत ने 2 मुख्यमंत्रियों वाईएस राजशेखर रेड्डी और दोरजी खांडू को खोया है. विजय रूपाणी गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और उनका निधन भी विमान हादसे में हुआ है. अब तक कितने नेताओं को हवाई हादसों ने हमसे छीना है, यहां देखें.

इंदिरा गांधी के पुत्र और कांग्रेस नेता संजय गांधी

संजय गांधी.

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सुपुत्र और कांग्रेस के कद्दावर नेता संजय गांधी का 23 जून 1980 को एक विमान हादसे में निधन हो गया. दिल्ली के सफदरजंग एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त हुए इस विमान को संजय गांधी खुद उड़ा रहे थे.

आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी

वाईएस राजशेखर रेड्डी.

आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी का हेलीकॉप्टर हादसे में निधन हुआ था. तारीख थी 3 सितंबर 2009. वाईएसआर का हेलीकॉप्टर उस वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जब वह चित्तूर जिले के किसी गांव के दौरे पर जा रहे थे.

अरुणाचल के पूर्व मुख्यमंत्री दोरजी खांडू

दोरजी खांडू.

अरुणाचल प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री दोरजी खांडू का 30 अप्रैल 2011 को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया. उनका हेलीकॉप्टर घने जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हुआ. हेलीकॉप्टर ने तवांग से ईटानगर के लिए उड़ान भरी थी. करीब 20 मिनट के बाद सेला पास के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटाग्रस्त हो गया. यह हादसा समुद्र तल से 13,000 फीट की ऊंचाई पर हुआ था.

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुरेंद्र सिंह

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुरेंद्र सिंह की भी हवाई यात्रा के दौरान मौत हो गयी थी. वर्ष 1995 में उनका हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था.

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता माधवराव सिंधिया

माधवराव सिंधिया.

तेज-तर्रार कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया को भी एक विमान हादसे ने हमसे छीन लिया था. 30 सितंबर 2001 को उत्तर प्रदेश के कानपुर जाते समय उनका सेसना एयरक्राफ्ट क्रैश कर गया. इसमें कई पत्रकारों की भी मौत हो गयी थी. उड़ान भरने के बाद पायलट का दिल्ली एटीसी से संपर्क टूट गया और लखनऊ एटीसी से संपर्क नहीं हो पाया.

टीडीपी नेता और लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष जीएमसी बालयोगी

जीएमसी बालयोगी.

तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता और लोकसभा के अध्यक्ष जीएमसी बालयोगी का 3 मार्च 2002 में एक निजी हेलीकॉप्टर हादसे में निधन हो गया. बालयोगी का हेलीकॉप्टर आंध्रप्रदेश के कृष्णा जिले के कोवाडालंका गांव में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.

इसे भी पढ़ें

Ahmedabad Plane Crash Live Updates: अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश, 242 थे सवार, राहत बचाव कार्य जारी

Air India Plane Crash: क्रैश हुए विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के सवार होने की सूचना

Watch Video: उड़ान भरने के 5 मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया एयर इंडिया का विमान, देखें वीडियो

Air India विमान हादसे से पूरा देश स्तब्ध, पीएम मोदी ने अमित शाह और नायडू से की बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >