IMD अलर्ट : सितंबर में सामान्य से कम होगी बारिश, अगस्त ने तोड़ा 125 साल की गर्मी का रिकॉर्ड

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि सितंबर में पूरे देश में कुल मासिक बारिश सामान्य से कम रहने का अनुमान है.

आईएमडी ने कहा कि 1901 के बाद से भारत में अगस्त 2026 सबसे गर्म रहा, जिसमें औसत तापमान 28.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने अपने मासिक पूर्वानुमान में कहा कि सितंबर में बारिश दीर्घावधि औसत (एलपीए) के 91 प्रतिशत से कम रहने का अनुमान है.

एलपीए का क्या है मतलब ?

एलपीए का मतलब किसी खास क्षेत्र में किसी निर्धारित अवधि, जैसे एक महीने या एक मौसम के दौरान दर्ज बारिश का लंबे समय, आमतौर पर 30 से 50 वर्षों का औसत होता है. वर्ष 1971 से 2020 के बीच के आंकड़ों के आधार पर सितंबर के लिए दीर्घावधि औसत करीब 167.9 मिमी है.

तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान

आईएमडी ने यह भी कहा कि सितंबर में मासिक औसत अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है.

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि इस समय भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में अल नीनो की मजबूत स्थितियां बनी हुई हैं. मध्य और पूर्वी भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र में समुद्र की सतह का तापमान (एसएसटी) सामान्य से अधिक बना हुआ है.

उन्होंने कहा, ‘‘आने वाले महीनों में इन परिस्थितियों के और मजबूत होने की संभावना है.’’

अगस्त सबसे गर्म महीना, औसत तापमान 28.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज

मृत्युंजय महापात्र के अनुसार, भारत में 2026 का अगस्त 1901 के बाद सबसे गर्म रहा क्योंकि औसत तापमान 28.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस महीने का सामान्य औसत तापमान 27.34 डिग्री सेल्सियस है. उन्होंने कहा कि अगस्त 2026 में औसत न्यूनतम तापमान भी 1901 के बाद सबसे अधिक रहा. यह 24.36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सामान्य औसत न्यूनतम तापमान 23.68 डिग्री सेल्सियस है.


ये भी पढ़ें: Nepal Flash Flood: नेपाल में बाढ़ से तबाही, अब तक 939 शव बरामद, 4000 से अधिक लोग अब भी लापता

अगस्त में 213.3 मिमी बारिश दर्ज की गई

आईएमडी ने कहा कि अगस्त में 213.3 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से कम रही और 2001 के बाद सातवीं सबसे कम बारिश है. आईएमडी के अनुसार, बारिश के सामान्य से कम रहने की एक प्रमुख वजह भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में बनी मध्यम से मजबूत अल नीनो परिस्थितियां थीं.

अगस्त में चार कम दबाव वाले क्षेत्र बने

आईएमडी ने कहा कि अगस्त में चार कम दबाव वाले क्षेत्र बने और ये कुल मिलाकर 26 दिन तक सक्रिय रहे, लेकिन इनसे होने वाली बारिश मुख्य रूप से भारत-गंगा के मैदानी इलाकों तक ही सीमित रही. इसके चलते देश के अन्य हिस्सों में बारिश की कमी बनी रही.


ये भी पढ़ें: हिमाचल में मानसून का कहर: दो महीने में 256 लोगों की मौत, 1200 करोड़ से ज्यादा का नुकसान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >