गृह मंत्रालय ने BSF चीफ को पद से हटाया, स्पेशल DG पर भी बड़ा एक्शन, जानें पूरा मामला

गृह मंत्रालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के दो सीनियर अधिकारियों को उनके पद से हटा दिया है.

गृह मंत्रालय ने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के डायरेक्टर जनरल नितिन अग्रवाल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटा दिया. इसी के साथ गृह मंत्रालय ने BSF के स्पेशल डीजी वाईबी खुरानिया को भी उनके पद से हटाकर ओडिशा कैडर में वापस भेज दिया गया है. वहीं महानिदेशक नितिन अग्रवाल को उनके मूल कैडर केरल में वापस भेज दिया गया है. गृह मंत्रालय ने अपने इस फैसले को Premature repatriation कहा है. 

जम्मू कश्मीर में बढ़ते आंतकी हमले के कारण कार्रवाई

गृह मंत्रालय के इस एक्शन को जम्मू कश्मीर में पिछले एक साल से हो रहे आंतकी हमलों से जोड़ कर देखा जा रहा है. इसी वजह से गृह मंत्रालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डीजी बीएसएफ और स्पेशल डीजी बीएसएफ को उनके पद से हटा दिया है. बहुत सालों के बाद ऐसा हुआ जब BSF के दो सीनियर अधिकारियों को पद से हटाया गया है. जानकारी के मुताबिक जल्द ही इन दोनों पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी.

Also Read: Agra में दंबगों ने व्यक्ति को जिंदा दफनाया, आवारा कुत्तों ने जान बचाई, जानें कैसे?

जानें BSF के इन दोनों अधिकरियों के बारे

BSF के महानिदेशक नितिन अग्रवाल साल 1989 बैच के केरल कैडर के अधिकारी हैं. वहीं वाईबी खुरानिया साल 1990 बैच के ओडिशा कैडर के अधिकारी हैं. नितिन अग्रवाल ने साल 2023 के जून में सीमा सुरक्षा बल के चीफ का पदभार संभाला था. वहीं वाईबी खुरानिया विशेष महानिदेशक (पश्चिम) के रूप में पाकिस्तान सीमा पर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के गठन का नेतृत्व कर रहे थे. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aman kumar pandey

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >