मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में 5 से 10 अगस्त तक व्यापक बारिश, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है. 5 अगस्त को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश, जबकि 6 से 10 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है.
हिमाचल प्रदेश में 5 से 10 अगस्त के दौरान बारिश की संभावना
हिमाचल प्रदेश में 5 से 10 अगस्त के दौरान बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है. 5 से 10 अगस्त के बीच भारी बारिश का अनुमान है.
जम्मू-कश्मीर में 10 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में 5 अगस्त और 9-10 अगस्त के दौरान भारी बारिश होने के आसार हैं.
उत्तर प्रदेश में 6 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5 से 6 अगस्त तक बारिश. 5 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश तथा 6 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है. जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5 से 7 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश. 5 और 6 अगस्त को बहुत भारी बारिश तथा 7 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
दिल्ली, पंजाब में 6 अगस्त बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 5 से 6 अगस्त के बीच व्यापक बारिश और कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. जबकि पंजाब में 5 और 6 अगस्त के दौरान गरज और चमक के साथ बारिश और भारी बारिश होने की संभावना है.
राजस्थान में 10 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान में 7 से 9 अगस्त तक बारिश. 7 और 8 अगस्त को बहुत भारी बारिश, जबकि 6, 9 और 10 अगस्त को भारी बारिश का अनुमान है. वहीं पश्चिमी राजस्थान में 7 से 9 अगस्त के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश और भारी बारिश हो सकती है.
असम और मेघालय में 10 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना
असम और मेघालय में 5 अगस्त को अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. जबकि 5 से 10 अगस्त के दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.
अरुणाचल प्रदेश में 10 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना
अरुणाचल प्रदेश में 5 अगस्त को बहुत भारी बारिश, जबकि 6, 9 और 10 अगस्त को भारी बारिश के आसार हैं.
नागालैंड, मणिपुर में 10 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना
नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 5 से 10 अगस्त तक लगातार भारी बारिश और गरज-चमक का दौर बना रहेगा.
ओडिशा में 7 से 10 अगस्त के दौरान भारी बारिश की संभावना
ओडिशा में 7 से 10 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है, जबकि 5 और 6 अगस्त को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
झारखंड और बिहार में 6 अगस्त को भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 5 से 8 अगस्त तक लगातार भारी बारिश हो सकती है. जबकि बिहार में 6 अगस्त को भारी तथा 5 अगस्त को बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है.
अंडमान और निकोबार में 7 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 5 से 7 अगस्त तक भारी बारिश और 5 से 10 अगस्त के दौरान 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं (थंडरस्क्वॉल) चलने का अलर्ट है.
कर्नाटक में 5 से 7 अगस्त के दौरान भारी बारिश की संभावना
कर्नाटक में तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 5 से 7 अगस्त के दौरान भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट है. केरल और माहे का मौसम जानें
केरल और माहे में 5 से 8 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है. 5 से 6 अगस्त के दौरान 40-50 किमी/घंटा की गति से हवाएं चल सकती हैं.
तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी भारी बारिश का अलर्ट
तेलंगाना में 5 से 10 अगस्त तक तेज हवाएं चलने और बारिश का अनुमान है. जबकि आंध्र प्रदेश में 8 और 9 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल में 6 और 7 अगस्त को भारी वर्षा का अनुमान है.
