Heat Wave: अगले 5 दिनों तक गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, भीषण लू का अलर्ट जारी

Heat Wave: उत्तर-पश्चिमी भारत, पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. हालांकि मौसम विभाग की ओर से जो संभावना जताई जा रही है, उसके अनुसार अगले पांच दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी.

Heat Wave: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को अगले पांच दिन देशभर में मौसम कैसा रहेगा इसको लेकर पूर्वानुमान लगाया है. जिसके अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में लू से भीषण लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है और अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वी और मध्य भारत में हीट वेव की स्थिति जारी रहने की संभावना है.

दिल्ली में सुबह न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 0.6 डिग्री अधिक है. शुक्रवार को दिल्ली के नजफगढ़ में तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिससे यह देश का सबसे गर्म स्थान बन गया.

कब बनती है लू की स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार लू की स्थिति तब उत्पन्न होती है जब अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से 4.5 डिग्री या इससे अधिक होता है और कम से कम 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है. सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 39 फीसदी था. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 248 रहा जो ‘खराब’ की श्रेणी में आता है. शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है.

राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में पारा 45 डिग्री के पार

राजस्थान में 19, हरियाणा में 18, दिल्ली में आठ और पंजाब में दो स्थानों पर पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. अमेरिका स्थित जलवायु वैज्ञानिकों के समूह क्लाइमेट सेंट्रल के शोधकर्ताओं ने कहा कि भारत में 54.3 करोड़ लोगों को इस अवधि के दौरान कम से कम एक दिन भीषण गर्मी का अनुभव होगा.

राजस्थान के लिए रेड अलर्ट जारी

मौसम कार्यालय ने पश्चिमी राजस्थान के लिए रेड अलर्ट जारी किया, जिसमें संवदेनशील लोगों के लिए अत्यधिक देखभाल की आवश्यकता पर बल दिया गया. आईएमडी ने हरियाणा, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और गुजरात के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया और शिशुओं, बुजुर्गों और पहले से बीमारियों से पीड़ित लोगों सहित संवेदनशील लोगों के लिए उच्च स्वास्थ्य चिंता जाहिर की.

Also Read: यूपी में लू का अलर्ट, आगरा में पारा 45 डिग्री पहुंचा, दो दिन सावधानी बरतने की सलाह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >