भारत गौरव यात्रा ट्रेन में 90 यात्रियों की बिगड़ी सेहत, फूड पॉइजिनिंग के आरोप पर रेलवे ने दी सफाई

Indian Railways: भारत गौरव यात्रा ट्रेन में 90 यात्रियों की बिगड़ी सेहत को लेकर रेलवे ने सफाई दी है. मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ शिवराज मानसपुरे ने कहा कि भारत गौरव ट्रेन में सफर कर रहे एक समूह निजी तौर पर भोजन खरीदा था और इसकी आपूर्ति रेलवे या IRCTC ने नहीं की थी.

Indian Railways: चेन्नई से गुजरात के पालीताना तक भारत गौरव यात्रा विशेष पैकेज ट्रेन में यात्रा कर रहे 90 यात्री विषाक्त भोजन से बीमार पड़ गये. सभी ने फूड पॉइजनिंग की शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद पुणे रेलवे स्टेशन पर डॉक्टरों की टीम ने सभी यात्रियों की जांच की और मरीजों का इलाज किया. वहीं रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन 50 मिनट रुक कर अपनी आगे की यात्रा के लिए रवाना हो गई. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को ट्रेन में खाना खाने के बाद उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी थी. जिसके बाद ट्रेन को पुणे रेलवे स्टेशन पर आपातकालीन रोक लगा दी गई.

इस मामले में मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ शिवराज मानसपुरे ने सफाई देते हुए कहा कि भारत गौरव ट्रेन को एक समूह की ओर से गुजरात के पालीताना में एक धार्मिक समारोह के लिए निजी तौर पर बुक किया गया था.  मानसपुरे ने बताया कि समूह ने निजी तौर पर भोजन खरीदा था और इसकी आपूर्ति रेलवे या भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) द्वारा नहीं की गई थी.

पेंट्रीकार में नहीं तैयार किया गया था खाना

जनसंपर्क अधिकारी डॉ शिवराज मानसपुरे ने बताया कि यात्रियों को परोसा गया खाना पेंट्री कार में तैयार किया गया था. इसे निजी तौर पर यात्रियों ने खरीदा था. वहीं रेलवे अधिकारी ने घटना को लेकर कहा कि सोलापुर और पुणे के बीच एक कोच के लगभग 80 से 90 यात्रियों ने फूड पॉइजनिंग की शिकायत की. यात्रियों ने बेचैनी, दस्त और सिरदर्द की शिकायत की थी. उन्होंने कहा कि पुणे स्टेशन पर डॉक्टरों की एक टीम ने सभी यात्रियों की जांच की और उन्हें इलाज मुहैया कराया.

भाषा इनपुट से साभार

Also Read: आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के सीएस को दिया छह महीने का एक्सटेंशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >