Haryana बीजेपी में बवाल, सीएम सैनी के खिलाफ बोलने पर मंत्री अनिल विज को नोटिस

Haryana: हरियाणा बीजेपी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. राज्य के मंत्री अनिल विज को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के खिलाफ बोलने पर पार्टी ने नोटिस भेज दिया है.

Haryana: हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार के अंदर बवाल की खबर है. मुख्यमंत्री के खिलाफ बोलने पर राज्य के मंत्री अनिल विज को बीजेपी ने नोटिस जारी कर दिया है. उनसे तीन दिन में जवाब मांगा गया है. दरअसल विज ने 3 फरवरी को अपने आधिकारिक एक्स पेज पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और बीजेपी नेता आशीष तायल के खिलाफ विवादित पोस्ट लिखा था और रिश्ते पर सवाल उठाया था.

बीजेपी के नोटिस में क्या है?

हरियाणा के मंत्री अनिल विज को जारी नोटिस में बीजेपी ने लिखा, “आपने हाल ही में पार्टी के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पद के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बयान दिए हैं. यह गंभीर आरोप हैं और यह पार्टी की नीति और आंतरिक अनुशासन के खिलाफ है. आपका यह कदम पार्टी की विचारधारा के खिलाफ है. इस प्रकार की बयानबाजी से पार्टी की छवि को नुकसान होगा, यह जानते हुए आपने ये बयान दिए हैं. यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है. राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर आपको कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है. 3 दिन में आप लिखित स्पष्टीकरण दें.”

Anil vij statements

अनिल विज ने मुख्यमंत्री सैनी और आशीष तायल को लेकर क्या दिया था बयान?

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने 3 फरवरी को एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “आशीष तायल जो खुद को नायब सैनी का मित्र बताते हैं उनकी फेसबुक पर नायब सैनी के साथ अनेकों चित्र मौजूद हैं. आशीष तायल के साथ विधानसभा चुनाव के दौरान जो कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं वही कार्यकर्ता चित्रा सरवारा भाजपा की विरोधी उम्मीदवार के साथ भी नजर आ रहे हैं. ये रिश्ता क्या कहलाता है..? तायल आज भी नायब सैनी के परम मित्र बने हुए है तो फिर प्रश्न उठता है भाजपा उम्मीदवार की मुखालवत किसने करवाई ?” विज ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें गद्दार,गद्दार लिखा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >