राम मंदिर चंदा चोरी से सबक: अब मनसा देवी मंदिर में बिना जेब वाले कुर्ते पहनेंगे पुजारी

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी और एसआईटी (SIT) जांच में हर दिन हो रहे चौंकाने वाले खुलासों के बाद देश के प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों में खलबली मची है. गबन और चोरी की इन शिकायतों से सबक लेते हुए अब मंदिरों की सुरक्षा और शुचिता को लेकर कड़े कदम उठाए जाने लगे हैं. इसी कड़ी में हरिद्वार के विश्व प्रसिद्ध मां मनसा देवी मंदिर प्रबंधन ने एक बेहद कड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है.

मंदिर में चढ़ावे की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अब पुजारियों के पहनावे में बदलाव किया गया है. मंदिर परिसर में ड्यूटी पर तैनात रहने वाले सभी पुजारियों के लिए अब बिना जेब वाले कुर्ते (नो-पॉकेट कुर्ता) पहनना अनिवार्य कर दिया गया है.

चढ़ावे के गबन को रोकने के लिए 'स्पेशल कमेटी' का गठन

मनसा देवी मंदिर के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी कहते हैं, "आजकल मंदिरों को बदनाम करने की कोशिशें हो रही हैं. इसीलिए हमने मंदिर में एक कमिटी बनाई है। पुजारी चढ़ावे को अपनी जेब में नहीं रखेंगे; जो भी चढ़ावा आएगा, उसका इस्तेमाल जन-कल्याण के लिए किया जाएगा, न कि कोई उसे अपनी जेब में रखेगा. और जो भी पुजारी मंदिर में सेवा करेगा, वह बिना जेब वाले कुर्ते पहनकर ही अपनी ड्यूटी करेगा."


गड़बड़ी मिलने पर होगी सीधी कार्रवाई, 7 सदस्यीय कमेटी करेगी मॉनिटरिंग

मंदिर प्रबंधन ने इस नई व्यवस्था को पूरी तरह फुलप्रूफ बनाने के लिए सात सदस्यीय एक हाई-लेवल कमेटी का गठन किया है. यह विशेष समिति मंदिर में आने वाले हर एक पैसे के दान और चढ़ावे की चौबीसों घंटे और नियमित रूप से कड़ी निगरानी करेगी. ट्रस्ट की ओर से साफ चेतावनी दी गई है कि इस जांच और निगरानी के दौरान यदि किसी भी स्तर पर जरा सी भी हेरफेर या अनियमितता पाई जाती है, तो दोषी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. संबंधित पुजारी या कर्मचारी के खिलाफ नियमों के तहत तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


ये भी पढ़ें: SIT की रिपोर्ट आने दीजिए, पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी, राम भक्तों के नाम चंपत राय का खुला पत्र


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >