Viral Video : ठाकुर तो गयो! दूल्हे में घुस गई माइकल जैक्सन की आत्मा!

Viral Video : वायरल वीडियो में दूल्हे राजा ने ऐसा जबरदस्त डांस किया कि लोग दंग रह गए. बैकग्राउंड में ‘करण अर्जुन’ के डायलॉग ‘ठाकुर तो गयो’ का रीमिक्स बज रहा है. नेटिजन्स मजे लेते हुए कह रहे हैं कि दूल्हे में तो जैसे माइकल जैक्सन की आत्मा घुस गई हो.

Viral Video : शादी के सीजन में सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन से जुड़े वीडियो खूब वायरल होते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जो अलग ही लेवल का है. वीडियो में दूल्हा अपने जबरदस्त डांस मूव्स से माइकल जैक्सन को टक्कर देता नजर आ रहा है. उसके स्टेप्स देख लोग दंग रह गए और खुद को तारीफ करने से नहीं रोक सके. सोशल मीडिया पर भी यूजर दूल्हे की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वायरल वीडियो में दूल्हे ने जोरदार डांस किया है. बैकग्राउंड में सुपरहिट फिल्म ‘करण अर्जुन’ के मशहूर डायलॉग ‘ठाकुर तो गयो’ का धमाकेदार रीमिक्स बज रहा है. देखें वीडियो.

वीडियो में नजर आ रहा है कि जैसे ही डीजे पर ‘ठाकुर तो गयो’ डायलॉग बजता है, दूल्हा गर्दन और कंधे को मटकाने लगता है. इस डांस को लोग देखते रह जाते हैं. इसके बाद राखी का आइकॉनिक डायलॉग ‘मेरे करण अर्जुन आएंगे’ बजता है, जिस पर दूल्हे का स्वैग और कॉन्फिडेंस कमाल का नजर आ रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि दूल्हे के दोस्त उसका हौसला बढ़ा रहे हैं.

यह भी पढ़ें : Viral Video : शादी में पहुंच गया गैंडा, देखें फिर क्या हुआ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >