Ghaziabad : अदालत में जज और वकील भिड़े, पुलिस के आने के बाद भी नहीं सुलझा मामला, Video Viral

Ghaziabad : यूपी के गाजियाबाद में कचहरी में वकीलों और जिला जज में एक मामले को लेकर नोकझोंक हो गई जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया.

Ghaziabad : यूपी के गाजियाबाद से मंगलवार को एक बड़ी खबर आई. यहां कचहरी में कुछ ऐसा हुआ जिससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया. जज और वकील यहां आपस में भिड़ गए जिसके बाद जमकर हंगामा देखने को मिला. जानकारी के अनुसार, कचहरी में वकीलों और जिला जज में एक मामले को लेकर नोकझोंक हो गई जिसके बाद विवाद काफी बढ़ गया. मामला यहां तक पहुंच गया कि जजों को पुलिस को बुलाने की जरूरत पड़ गई.

जिस पुलिस को मामला शांत कराने के लिए बुलाया गया था. पुलिस के आने के कुछ ही देर में विवाद जजों से हटकर पुलिस और वकीलों के बीच शुरू हो गया. मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जमानत को लेकर सुनवाई के दौरान हंगामा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गाजियाबाद जिला कोर्ट में एक व्यक्ति की जमानत को लेकर सुनवाई चल रही थी. इस दौरान किसी बात को लेकर मामला गरमा गया. जज और वकीलों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई जिसके बाद जिला जज ने पुलिस और पीएसी को कॉल कर दिया.

Read Also : UP News : पुलिस हिरासत में मोहित पांडेय की मौत पर आया सीएम योगी का रिएक्शन, कहा-दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

वकील के सिर पर कथित तौर पर चोट के निशान

राज नगर इलाके में जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर के अंदर किस वजह से यह विवाद शुरू हुआ, इसको लेकर कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में हंगामा होता नजर आ रहा है. हंगामे की वीडियो क्लिप में कथित तौर पर अदालत के अंदर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और वकीलों के बीच झड़प होती दिखाई दे रही है. कुछ पुलिसकर्मियों के हाथों में डंडे भी नजर आए. एक पुलिसकर्मी को लड़ाई में शामिल दूसरे पक्ष पर हमला करने के लिए हवा में लकड़ी की कुर्सी पकड़े हुए भी देखा गया. एक वकील के सिर पर कथित तौर पर चोट के निशान भी देखे गए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >