Food Poisoning: IIT Delhi में मेस का खाना खाकर 100 से अधिक बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

Food Poisoning: आइआइटी (Indian Institutes of Technology) दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मेस का खाना खाकर 100 से अधिक बच्चे बीमार हो गए हैं. सभी बीमार बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Food Poisoning: IIT दिल्ली में मेस का खाना खाकर 100 से अधिक बच्चे बीमार हो गए हैं. बच्चों ने लूज मोशन, सिर में दर्द और पेट दर्द की शिकायत की, जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज किया जा रहा है. कुछ बच्चों को दवा देकर छोड़ दिया गया है, वहीं कुछ बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया गया है. बताया जा रहा है कि बच्चों को रात के खाने में लिट्टी -चोखा दिया गया था, जिसके बाद से बच्चों की तबीयत बिगड़ी है.

Iit-delhi-

सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

सोशल मीडिया में एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. रेडिट यूजर ने दावा किया है कि मेस का खाना खाकर सोमवार रात से ही बच्चे बीमार हैं. दावा किया जा रहा है कि मेस का खाना खाने के बाद बच्चों ने लूज मोशन, सिर में दर्द और पेट में दर्द की शिकायत की. दावा किया जा रहा है कि बच्चों को फूड पॉइजनिंग हो गई. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. कुछ बच्चों ने बुखार की भी शिकायत की है. इस मामले में अभी तक संस्थान की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >