CJP प्रमुख अभिजीत दीपके के खिलाफ FIR दर्ज, बिना इजाजत स्कूल में घुसने और शिक्षकों को धमकाने का आरोप

महाराष्ट्र की लातूर पुलिस ने सरकारी स्कूल में बिना अनुमति घुसने, शैक्षणिक कामकाज में बाधा डालने और शिक्षकों को धमकाने के आरोप में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके और उनके सहयोगियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है. यह कार्रवाई औसा थाना पुलिस द्वारा की गई है.

लातूर जिले के औसा के पास जावली स्थित जिला परिषद उर्दू स्कूल की 53 वर्षीय शिक्षिका सैयद शमशादबानो खैराताली की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. शिकायतकर्ता शिक्षिका के अनुसार, अभिजीत दीपके और उनके सहयोगी बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के स्कूल परिसर में दाखिल हुए. आरोप है कि वे जबरन कक्षाओं में छात्रों के बीच जाकर बैठ गए और उनसे सवाल-जवाब करने लगे, जिससे स्कूल के पठन-पाठन और सरकारी कामकाज में गंभीर रुकावट पैदा हुई.

वीडियो वायरल करने और स्कूल को बदनाम करने का आरोप

शिकायत में आगे बताया गया कि CJP नेता और उनके साथियों ने पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. शिक्षिका का आरोप है कि दीपके ने इंटरनेट पर झूठा दावा करते हुए स्कूल की छवि खराब करने की कोशिश की, जिसमें कहा गया कि 'निरीक्षण के समय किसी दूसरे स्कूल के बच्चों को लाकर कक्षाओं में बैठाया गया था'. जब शिक्षकों ने इस रवैये का विरोध किया, तो उन्हें पद से निलंबित कराने की धमकी भी दी गई.

किन धाराओं में दर्ज हुआ केस?

लातूर पुलिस ने अभिजीत दीपके, उनके सहयोगी अजय शिंदे और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की निम्नलिखित धाराओं में केस दर्ज किया है.

  • धारा 132 - सरकारी कर्मचारी को उसके आधिकारिक कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला या बल प्रयोग.
  • धारा 329(3) - अनधिकृत प्रवेश
  • धारा 351(2) - आपराधिक धमकी देना
  • धारा 356(2) - आपराधिक मानहानि

'स्कूल ठीक करो' अभियान चला रही है सीजेपी

सीजेपी महाराष्ट्र और राजस्थान में स्कूल ठीक करो अभियान चला रही है. जिसके तहत अभिजीत दीपके मध्य महाराष्ट्र के लातूर जिले के विद्यालयों का दौरा कर रहे हैं और उनकी समस्याओं को उजागर कर रहे हैं.


ये भी पढ़ें: जयपुर स्कूल विवाद: CJP और ग्रामीणों ने दर्ज कराई क्रॉस FIR, आशुतोष रांका बोले- कैलाश वर्मा के साथ दिखे थे हमलावर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >