DUSU Election Result 2026: 7वें राउंड के बाद अध्यक्ष और सचिव पद पर ABVP आगे, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय की जीत पक्की

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026 के लिए वोटों की गिनती जारी है. ABVP और NSUI के बीच कांटे की टक्कर चल रही है. जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.

DUSU Election Result 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) चुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है. अध्यक्ष पद पर ABVP और NSUI के बीच कांटे की टक्कर चल रही है. 7वें राउंड की गिनती समाप्त होने के बाद ABVP के यश डबास करीब 600 वोटों से आगे चल रहे हैं. जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन, ABVP के ईशु मौर्य से करीब 6 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं. सचिव पद पर ABVP की रिया छाबड़ी जबकि संयुक्त सचिव पद पर निर्दलीय विशेष यादव काफी आगे चल रहे हैं.

6ठे राउंड के बाद भी ABVP के यश डबास को बढ़त

6ठे राउंड के बाद भी ABVP के यश डबास आगे चल रहे हैं. जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन, ABVP के ईशु मौर्य से करीब 4 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं. सचिव पद पर ABVP की रिया छाबड़ी जबकि संयुक्त सचिव पद पर निर्दलीय विशेष यादव ने ABVP के लक्ष्य राज सिंह को पीछे छोड़ दिया है.

5वें राउंड के बाद की स्थिति, ABVP के यश डबास आगे

5वें राउंड के बाद NSUI के विजय शंकर मीणा को ABVP के यश डबास ने पछाड़ दिया है. जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन, ABVP के ईशु मौर्य से करीब 3 हजार वोट से आगे चल रहे हैं. सचिव पद पर ABVP की रिया छाबड़ी जबकि संयुक्त सचिव पद पर ABVP के लक्ष्य राज सिंह आगे चल रहे हैं.

चौथे राउंड के बाद भी NSUI के विजय शंकर मीणा को बढ़त

चौथे राउंड के बाद अध्यक्ष पद पर NSUI के विजय शंकर मीणा, ABVP के यश डबास से आगे चल रहे हैं. जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन, ABVP के ईशु मौर्य से करीब दो हजार वोट से आगे चल रहे हैं. सचिव पद पर ABVP की रिया छाबड़ी जबकि संयुक्त सचिव पद पर ABVP के लक्ष्य राज सिंह आगे चल रहे हैं.

तीसरे राउंड की गिनती के बाद NSUI के विजय शंकर मीणा ने बनाई बढ़त

तीसरे राउंड की गिनती के बाद तस्वीर पूरी तरह से बदल गई है. NSUI के विजय शंकर मीणा ने AVBP के यश डबास को पीछे छोड़ दिया है और 400 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं. जबकि वाइस प्रेसिडेंट के पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ABVP के ईशु मौर्य को पीछे छोड़ 2000 वोटों से आगे चल रहे हैं.

पहले राउंड में ABVP ने प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी पद पर बनाई थी बढ़त

गिनती का पहला राउंड पूरा हो चुका है, जिसमें ABVP दो अहम पदों - प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी - पर आगे है. जबकि वाइस-प्रेसिडेंट और जॉइंट सेक्रेटरी के पदों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU Election 2026) के लिए वोटों की गिनती नॉर्थ कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपर्पज हॉल में चल रही है. अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के चार केंद्रीय पदों के नतीजे आज घोषित किए जाने की उम्मीद है.

20 उम्मीदवार मैदान में

DUSU के चार केंद्रीय पदों के लिए कुल 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे. अध्यक्ष पद के लिए 7, उपाध्यक्ष के लिए 5, जबकि सचिव और संयुक्त सचिव पद के लिए 4-4 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा. प्रमुख छात्र संगठनों में ABVP, NSUI और AISA-SFI गठबंधन शामिल हैं.

AVBP के प्रत्याशी

अध्यक्ष पद - यश डबास उपाध्यक्ष पद - इशू मौर्य सचिव पद - रिया छावड़ी संयुक्त सचिव - लक्ष्य राज सिंह

NSUI के प्रत्याशी

अध्यक्ष- विजय शंकर मीणा उपाध्यक्ष- वीर चतरथ सचिव- नम्रता चौधरी संयुक्त सचिव- गोपाल चौधरी

AISA-SFI के संयुक्त उम्मीदवार

अध्यक्ष- अनन्या रतूड़ी (आइसा) उपाध्यक्ष- अक्षत शिखर (आइसा) सचिव- स्टैनजिन डेस्क्योंग (SFI) संयुक्त सचिव- बी पारिजात (SFI)

40.46 प्रतिशत हुआ था मतदान

दिल्ली यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को मतदान हुआ था. चुनाव में 40.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो पिछले तीन वर्षों में सबसे अधिक है. 2025 में मतदान प्रतिशत 39.5 रहा था. इस बार मतदान दिल्ली यूनिवर्सिटी के 52 केंद्रों पर दो चरणों में कराया गया.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

DUSU के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ राजेश सिंह कहते हैं, "वोटों की गिनती के लिए हमने जो इंतजाम किए हैं, वे पूरी तरह से पुख्ता हैं. दिल्ली पुलिस हमारे साथ मिलकर काम कर रही है और उन्होंने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.


ये भी पढ़ें: DUSU Election Result 2026: कौन बनेगा दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ का अध्यक्ष? ABVP-NSUI के बीच फाइट; विजय जुलूस पर रोक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >