दिवाली-छठ पर घर जाना है? कंफर्म ट्रेन टिकट चाहिए तो अभी कर लें बुकिंग, बढ़ी भीड़ तो मुश्किल होगा रिजर्वेशन

दिवाली और छठ पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने ट्रेन टिकट बुकिंग से जुड़ी जरूरी जानकारी शेयर की है.जानिए 60 दिन पहले रिजर्वेशन, तत्काल टिकट और बुकिंग से जुड़े क्या है नियम

दिवाली और छठ पर घर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो ट्रेन टिकट को लेकर आखिरी समय का इंतजार भारी पड़ सकता है. भारतीय रेलवे में सामान्य ट्रेनों के लिए एडवांस रिजर्वेशन पीरियड 60 दिन का होता है. टिकट बुकिंग यात्रा की तारीख को छोड़कर 60 दिन पहले खुलती है और शुरुआती दिन बुकिंग सुबह 8 बजे के बाद की जा सकती है.

2026 में कब है दिवाली और छठ?

  • इस साल दिवाली 8 नवंबर 2026, रविवार को है, जबकि छठ पूजा 15 नवंबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. इन दोनों त्योहारों के आसपास बड़ी संख्या में लोग अपने शहर और गांव लौटते हैं.
  • खासकर दिल्ली, मुंबई, सूरत, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों से बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और दूसरे राज्यों की ओर जाने वाली ट्रेनों में त्योहार के आसपास मांग बढ़ सकती है.
  • इसलिए अगर यात्रा की तारीख तय है, तो अभी से टिकट की उपलब्धता चेक करना बेहतर रहेगा.

ये भी पढ़ें: घर बैठे 10 लाख रुपये का हेल्थ कार्ड दे रही सरकार, लाभ लेने के लिए करना होगा ये काम

60 दिन पहले खुलती है बुकिंग, लेकिन एक बात ध्यान रखें

  • रेलवे के मौजूदा नियम के मुताबिक सामान्य एडवांस रिजर्वेशन 60 दिन पहले खुलता है. इसमें यात्रा का दिन नहीं गिना जाता. हालांकि कुछ इंटरसिटी डे एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए यह अवधि कम होती है.
  • इसलिए हर ट्रेन के लिए एक ही नियम मानने के बजाय बुकिंग करते समय संबंधित ट्रेन की उपलब्धता देखना जरूरी है. टिकट बुक करने के लिए आईआरसीटीसी की ऑनलाइन सेवा का इस्तेमाल किया जा सकता है.
  • बुकिंग के दौरान यात्रा की तारीख, चढ़ने वाला स्टेशन, गंतव्य और ट्रेन नंबर ध्यान से जांचें. जल्दी-जल्दी में गलत स्टेशन या कोई दूसरी जानकारी चुनने की गलती त्योहार के समय आपकी परेशानी बढ़ा सकती है.

कंफर्म टिकट न मिले तो क्या करें?

  • त्योहारों के दौरान पहली पसंद वाली ट्रेन में सीट न मिले तो उसी दिन की दूसरी ट्रेन, अलग बोर्डिंग स्टेशन या आसपास के स्टेशन से उपलब्ध विकल्प भी जांचें. जरूरत पड़ने पर तत्काल कोटा भी विकल्प हो सकता है.
  • आईआरसीटीसी के अनुसार तत्काल बुकिंग ट्रेन के शुरुआती स्टेशन से प्रस्थान की तारीख से एक दिन पहले खुलती है. एसी श्रेणी के लिए सुबह 10 बजे और गैर-एसी श्रेणी के लिए बुकिंग सुबह 11 बजे शुरू होती है.

यानी दिवाली और छठ पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन टिकट की बुकिंग में देरी करना परेशानी बढ़ा सकता है. त्योहारों के दौरान कई रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है इससे ट्रेनों में सीटें जल्दी भर सकती हैं. इसलिए यात्रा की तारीख पहले से तय कर लें और बुकिंग खुलते ही टिकट की उपलब्धता (Availability) देख लें और पहली पसंद की ट्रेन में सीट न मिले तो दूसरी ट्रेन, नजदीकी स्टेशन या तत्काल बुकिंग जैसे विकल्प भी देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 60,80 या 100 कितने साल जिएंगे आप? जापानी रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला जवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौतम कुमार

गौतम कुमार वर्तमान में प्रभात खबर से जुड़े पत्रकार हैं. वे राजनीति, इतिहास, साहित्य, खेल, कानून, लोक संस्कृति और मनोरंजन जैसे विविध विषयों पर लिखते हैं. किसी विषय पर रिपोर्टिंग या लेखन के दौरान उनका जोर केवल घटनाओं की जानकारी देने पर नहीं, बल्कि उसके पीछे की पृष्ठभूमि, सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ और उसके प्रभाव को समझाने पर रहता है.

अपने पत्रकारिता करियर में गौतम कुमार ने RealisticMedia और दैनिक भास्कर जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. पत्रकारिता के अलावा उन्हें डिजिटल कंटेंट लेखन, वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल प्रोडक्शन का अनुभव भी है. स्वतंत्र लेखक और ब्लॉगर के तौर पर उन्होंने अलग-अलग विषयों और डिजिटल माध्यमों के लिए लेखन किया है.

किताबों, फिल्मों और कहानियों में उनकी विशेष रुचि है. वे मानते हैं कि अच्छी किताब या अच्छी फिल्म मिलने के बाद बाकी दुनिया कुछ देर इंतजार कर सकती है. यही रुचि उनके लेखन में भी दिखाई देती है, जहां वे खबर और घटनाओं के पीछे छिपी कहानी को समझने और पाठकों के सामने उसे सरल और संदर्भपूर्ण तरीके से रखने की कोशिश करते हैं.

गौतम कुमार मानते हैं कि किसी विषय पर राय अलग हो सकती है और नजरिया भी अलग हो सकता है, लेकिन सार्थक संवाद की शुरुआत इन्हीं अलग-अलग दृष्टिकोणों को समझने से होती है. इसलिए पाठकों की राय, सुझाव और विचार उनके लिए महत्वपूर्ण हैं. उनसे सोशल मीडिया के माध्यम से भी जुड़ा जा सकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >