Delhi Special Cell: गिरफ्तार किए गए सभी 9 आरोपियों को दिल्ली में महत्वपूर्ण ठिकानों और सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने का काम सौंपा गया था. उनके कब्जे से हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं.
आरोपियों के पास से हथियार, हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक बरामद
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दाऊद इब्राहिम नेटवर्क और पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल के सिलसिले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से हथियार, हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक बरामद किए हैं.
स्पेशल सेल कर रही है जांच
स्पेशल सेल इस मॉड्यूल के फंडिंग चैनलों, भर्ती के तरीके, लॉजिस्टिक सपोर्ट नेटवर्क और अन्य गुर्गों के साथ संभावित संबंधों की जांच कर रही है.
