Delhi Air Pollution : वकीलों की मांग रिजेक्ट, सीजेआई ने कहा- जारी है ऑनलाइन सुनवाई

Delhi Air Pollution : प्रदूषण का असर सुप्रीम कोर्ट पर भी दिख रहा है. प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना ने कहा कि वकीलों के पास ऑनलाइन ऑप्शन मौजूद है.

Delhi Air Pollution : दिल्ली में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन घनी धुंध छायी हुई नजर आई. एक्यूआई ‘बेहद गंभीर’ श्रेणी में रिकॉर्ड किया गया. प्रदूषण का असर दैनिक कामकाज के अलावा सुप्रीम कोर्ट पर भी दिख रहा है. प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना ने कहा, ”हमने सभी न्यायाधीशों से जहां भी संभव हो, वहां ऑनलाइन सुनवाई की अनुमति देने को कहा है.”

एससीबीए अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ से कहा, ”प्रदूषण नियंत्रण से बाहर हो रहा है.” इसपर सीजेआई ने कहा,” ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों ही माध्यम से सुनवाई जारी है. वकील ऑनलाइन सुनवाई का ऑप्शन सलेक्ट कर सकते हैं.”

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने कुछ वरिष्ठ वकीलों के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया, जिसमें कोर्ट को पूरी तरह से ऑनलाइन करने की मांग की गई थी. सीनियर वकील कपिल सिब्बल, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, देश के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और सीनियर वकील गोपाल शंकरनारायणन ने यह अनुरोध किया था.

Read Also : Supreme Court : GRAP-4 लागू करने में देरी क्यों ? सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को फटकारा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >