Delhi Air Pollution: आतिशबाजी से पहले ही दिल्ली-NCR की हवा जहरीली, ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंचा एक्यूआई

Delhi Air Pollution: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया है. दिल्ली की हवा जहरीली होने के साथ ही पूरे दिल्ली- NCR में GRAP-2 लागू कर दिया गया है.  करीब 38 निगरानी केंद्रों से हासिल आंकड़ों के मुताबिक शहर के अधिकांश हिस्सों में वायु गुणवत्ता का स्तर 300 से ऊपर था. आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक 414 और वजीरपुर में 412 दर्ज किया गया.

Delhi Air Pollution: दिवाली की आतिशबाजी से पहले ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है. सोमवार की सुबह आसमान में धुंध की चादर छाई रही और शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 के पार पहुंच गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के समीर ऐप के मुताबिक, सुबह नौ बजे दिल्ली में समग्र एक्यूआई 339 दर्ज किया गया. करीब 38 निगरानी केंद्रों से हासिल आंकड़ों के मुताबिक शहर के अधिकांश हिस्सों में वायु गुणवत्ता का स्तर 300 से ऊपर था. आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक 414 और वजीरपुर में 412 दर्ज किया गया. दोनों ही ऐसे केंद्र हैं, जहां वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में रही.

दिल्ली-एनसीआर में GRAP-2 लागूदिल्ली में खराब वायु गुणवत्ता को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली-एनसीआर में चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (GRAP) के दूसरे चरण के प्रतिबंध लागू कर दिए हैं. यह कदम जीआरएपी पर उप-समिति की ओर से शनिवार को प्रदूषण के बिगड़ते स्तर और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के पूर्वानुमानों की समीक्षा किए जाने के बाद उठाया गया है. समीक्षा में कहा गया है कि आने वाले दिनों में दिल्ली एनसीआर में हवा की गुणवत्ता और खराब हो सकती है.

आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सबसे खराब

दिल्ली के अधिकांश इलाकों की वायु गुणवत्ता बहुत खराब दर्ज की गई है. सबसे ज्यादा खराब वायु गुणवत्ता सूचकांक आनंद विहार में रहा, जहां यह 414 दर्ज किया गया. इसके अलावा वजीरपुर में 412, बवाना में 369, पूसा में 371 और अशोक विहार में 394 दर्ज किया गया. कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता अपेक्षाकृत ठीक रहा. श्री अरबिंदो मार्ग में 165, डीटीयू में 198 रहा. शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा माना जाता है. 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

पटाखा फोड़ने की इजाजत

सुप्रीम कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों की बिक्री और उन्हें फोड़ने की इजाजत दे दी है. इसके तहत दिवाली से एक दिन पहले और त्योहार के दिन सुबह छह बजे से शाम सात बजे के बीच और फिर रात आठ बजे से 10 बजे तक दिल्ली के लोग ग्रीन क्रैकर फोड़ सकते हैं. (भाषा इनपुट के साथ)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >