मुंबई में आलमारी से मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या के आरोप में बेटी गिरफ्तार

डीसीपी प्रवीण मुंढे ने बताया, लालबाग इलाके में एक 53 वर्षीय महिला का क्षत-विक्षत शव प्लास्टिक की थैली में मिला था. मृतक महिला की 22 वर्षीय पुत्री को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था.

मुंबई के लालबाग इलाके में एक 53 वर्षीय महिला का क्षत-विक्षत शव प्लास्टिक की थैली में मिला था. अब इस मामले में मृतक की बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान रिंपल प्रकाश जैन के रूप में हुई है.

मृतक की बेटी के खिलाफ धारा 302 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

मुंबई की कालाचौकी पुलिस ने मां की हत्या के मामले में आईपीसी की धारा 302 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मृतक की बेटी को गिरफ्तार कर लिया है.

आरोपी को पूछताछ के लिए पुलिस ने लिया था हिरासत में

डीसीपी प्रवीण मुंढे ने बताया, लालबाग इलाके में एक 53 वर्षीय महिला का क्षत-विक्षत शव प्लास्टिक की थैली में मिला था. मृतक महिला की 22 वर्षीय पुत्री को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था.

महीनों से लापता थी महिला, आलमारी से मिला था शव

पुलिस ने बताया, महिला महीनों से गायब थी. जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी. पुलिस ने कई जगहों पर महिला की तलाश की, लेकिन जब घर की छानबीन की गयी, तो आलमारी से प्लास्टिक की थैली महिला का क्षत-विक्षत शव पुलिस ने बरामद किया.

दिल्ली में हुई थी श्रद्धा की खौफनाक हत्या, आरोपी ने मर्डर के बाद शव के कर दिये थे 35 टुकड़े

गौरतलब है कि शव के टुकड़े-टुकड़े करने का सबसे पहला मामला दिल्ली से आया था. पिछले साल 18 मई को आरोपी आफताब पूनावाला ने दिल्ली के छतरपुर इलाके में अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की गला दबाकर हत्या कर दी थी और फिर लाश के 35 टुकड़े कर दिये थे. उसने शव के टुकड़ों को फ्रिज में कई दिनों तक बंद रखा था. वह रोज शव के टुकड़ों को महरौली के जंगल में फेंकता था.

Also Read: छत्तीसगढ़ में श्रद्धा मर्डर जैसी वारदात, पत्नी की हत्या के बाद शव के 5 टुकड़े कर टंकी में छुपाया, पति गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >