Haryana Election Result 2024 : अरविंद केजरीवाल की पार्टी ‘आप’ ने कांग्रेस को दिया धोखा, स्वाति मालीवाल ने कहा- गद्दार

Haryana Election Result 2024 : स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप पर गंभीर आरोप लगाए हैं. जानें आप सांसद ने क्या कहा

Haryana Election Result 2024 : हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के रुझान में बीजेपी आगे चल रही है है जबकि कांग्रेस पिछड़ चुकी है. कांग्रेस को आखिर प्रदेश में नुकसान किसकी वजह से उठाना पड़ा? इस सवाल का जवाब सभी जानना चाहते हैं. इस बीच राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को हरियाणा में आम आदमी पार्टी के फ्लॉप शो पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि पार्टी सिर्फ कांग्रेस से बदला लेने के लिए हरियाणा में उतरी.

स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने मुझ पर बीजेपी का एजेंट होने का झूठा आरोप लगाया है, जबकि आज वे इंडिया गठबंधन के जरिए कांग्रेस के वोट काटकर उसे धोखा दे रहे हैं. सबकुछ भूल जाइए, उन्होंने तो विनेश फोगाट को हराने के लिए उम्मीदवार भी खड़े कर दिए.

अपना अहंकार त्यागें आप नेता: स्वाति मालीवाल

स्वाति मालीवाल ने आगे कहा कि आखिर ऐसा क्यों हो गया है कि वे अपने गृह राज्य में अपनी जमा-पूंजी भी सुरक्षित नहीं रख पा रहे हैं? अभी भी समय है – अपना अहंकार त्यागें, अपनी धुंधली दृष्टि को साफ करें, ड्रामा बंद करें और लोगों के लिए काम करें. यहां चर्चा कर दें कि हरियाणा चुनाव की दौड़ में आप कहीं नजर नहीं आ रही है. हरियाणा में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की उम्मीद कर रही बीजेपी आगे चल रही है. सुबह बढ़त बनाने वाली कांग्रेस पिछड़ चुकी है.

कौन आगे और कौन पीछे

कई ‘एग्जिट पोल’ में हरियाणा में कांग्रेस की जीत का अनुमान जताया गया था. जबकि परिणाम कुछ अलग ही नजर आ रहे हैं. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी अपनी सीट पर आगे हैं. हालांकि इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नेता अभय सिंह चौटाला और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के दुष्यंत चौटाला अपनी अपनी सीट पर पीछे हैं. वहीं जींद जिले में जुलाना सीट से कांग्रेस की विनेश फोगाट और बीजेपी के योगेश कुमार के बीच कांटे का मुकाबला है. शुरुआती रुझान में फोगाट जहां कुमार से आगे थीं, वहीं बाद के रुझान में कुमार फोगाट से 3,641 वोट से आगे हो गए.

Read Also : Election Results 2024 : हरियाणा में बीजेपी रुझानों में बहुमत के आंकड़े से आगे, जम्मू-कश्मीर में NC-कांग्रेस का पलड़ा भारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >