Video : मुंबई की सड़क पर अचानक आ गया मगरमच्छ, मचा हड़कंप

मुंबई के पवई झील के पास एक सात फुट लंबा मगरमच्छ मिलने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. वन विभाग की टीम ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. मगरमच्छ को सुरक्षित निकालकर मेडिकल जांच के बाद पवई झील के सुरक्षित क्षेत्र में छोड़ा जाएगा.

Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसे Mayuresh Ganapatye @mayuganapatye नाम के यूजर ने भी एक्स पर शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने दावा किया है कि मुंबई के पवई झील के पास मोरारजी नगर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब सात फुट लंबा मगरमच्छ एक दरगाह के पास पहुंच गया. मगरमच्छ को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही वन विभाग और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. काफी सावधानी के साथ मगरमच्छ को पकड़ने में टीम लग गई.

मगरमच्छ को बिना किसी चोट पहुंचाए सुरक्षित पकड़ लिया गया. अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल मगरमच्छ का मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है और उसकी हालत सामान्य है. स्वास्थ्य जांच पूरी होने के बाद उसे दोबारा उसके के लिए सुरक्षित जगह में छोड़ दिया जाएगा, यानी पवई झील के सुरक्षित इलाके में छोड़ दिया जाएगा. मगरमच्छ के रेस्क्यू का वीडियो आप भी देखें.



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >