ओडिशा पहुंचा कोविड का सब-वैरिएंट जेएन.1, आईएनएसएसीओजी की रिपोर्ट से हुआ खुलासा, देश में अब इतने मामले

आईएनएसएसीओजी के आंकड़ों से पता चला है कि दिसंबर 2023 में देश में सामने आए कोविड के कुल मामलों में 179 जेएन.1 के थे, जबकि नवंबर में ऐसे मामलों की संख्या 17 थी. डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस के ‘जेएन.1’ स्वरूप के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच इसे ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ करार दिया है.

ओडिशा में कोविड के सब-वैरिएंट जेएन.1 का एक मामला सामने आया है. इंडियन सार्स सीओवी-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (आईएनएसएसीओजी) की ओर से देश भर में इस मामले की संख्या से जुड़े आंकड़े जारी किए जाने के बाद इसका पता चला है. आईएनएसएसीओजी ने कहा है कि देश में अब इस सब-वैरिएंट की कुल संख्या बढ़कर 196 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि भारत में कोरोना वायरस के 636 नए मामले सामने आये हैं. वहीं, अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 4,394 है. आईएनएसएसीओजी के आंकड़े सामने आने के बाद ओडिशा उन राज्यों में शुमार हो गया, जहां कोरोना वायरस के इस उपस्वरूप की मौजूदगी का पता चला है. अब तक देश के 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के जेएन.1 सब-वैरिएंट के मामले सामने आ चुके हैं.

इन राज्यों में पहुंच चुका है कोरोना का सब वैरिएंट जेएन.1

आईएनएसएसीओजी के अनुसार, ओडिशा समेत जिन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना का सब-वैरिएंट जेएन.1 पहुंच चुका है, उनके नाम इस प्रकार हैं:

  • केरल में 83

  • गोवा में 51

  • गुजरात में 34

  • कर्नाटक में 8

  • महाराष्ट्र में 7

  • राजस्थान में 5

  • तमिलनाडु में 4

  • तेलंगाना में 2

  • ओडिशा में 1

  • दिल्ली में 1

दिसंबर में 179 मामले सामने आए

आईएनएसएसीओजी के आंकड़ों से पता चला है कि दिसंबर 2023 में देश में सामने आए कोविड के कुल मामलों में 179 जेएन.1 के थे, जबकि नवंबर में ऐसे मामलों की संख्या 17 थी. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस के ‘जेएन.1’ स्वरूप के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच इसे ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ करार दिया है. डब्ल्यूएचओ ने साथ ही यह भी कहा कि इससे वैश्विक जनस्वास्थ्य के लिए ज्यादा खतरा नहीं है.

Also Read: भारत में लंबे समय तक रहेगा कोरोनावायरस महामारी का खतरा, WHO की वैज्ञानिक का दावा

देश में कोरोना के 636 मामले आए सामने

हाल के सप्ताहों में, कई देशों से जेएन.1 के मामले सामने आते रहे हैं और वैश्विक स्तर पर इसका प्रसार तेजी से बढ़ा है. देश में कोविड मामलों की संख्या में वृद्धि और जेएन.1 सब-वैरिएंट का पता चलने के बीच केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से निरंतर निगरानी बनाए रखने को कहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस के 636 नए मामने सामने आये हैं, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,394 है.

Also Read: ओडिशा में कोरोना का खौफ : स्वास्थ्य विभाग के निदेशक बोले- परिवार के साथ घर में मनायें ‘जीरो नाइट सेलिब्रेशन’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >