Coronavirus News Update : 24 घंटे में कोरोना से 20 लोगों की मौत, देश में अब तक 169

देश में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या तेज रफ्तार से बढ़ रही है. पिछले तीन दिनों में आठ राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या दोगुनी हो गयी है. वहीं महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 1100 के पार चली गयी है. भारत में अभी तक कोरोना 5865 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. वहीं 169 लोगों की मौत हो चुकी है. बात दुनिया की करें तो, इस महामारी से अभी तक 80000 से अधिक लोग अपना जान गंवा चुके हैं. वहीं 15 लाख इससे संक्रमित हैं. हालांकि इस सबके बीच कोरोना से सबसे प्रभावित देश अमेरिका और विश्व स्वास्थ्य संगठन आमने सामने हैं. अमेरिका ने कोरोना को लेकर डबल्यएचओपर लापारवाही और धीमी गति से कार्य करने का आरोप लगाया है. वहीं इस पूरे मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव गुटेरस ने कहा है कि यह समय आरोप-प्रत्यारोप का नहीं है. Coronavirus से जुड़े live update

Live Updates
4:38 AM. 10 Apr 20 4:38 AM. 10 Apr

असम में कोरोना के कारण 65 वर्षीय व्यक्ति का निधन

COVID19 संक्रमण की शिकायत के कारण असम के सिल्चर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 65 वर्षीय व्यक्ति का निधन हो गया है.

10:34 PM. 9 Apr 20 10:34 PM. 9 Apr

असम में कल 70,000 हजार लोग क्वारंटीन से रिहा होंगे

कल तक कम से कम 70,000 लोगों को 14 दिनों के क्वारंटीन से रिहा कर दिया जाएगा : हिमंत बिस्वा सरमा, असम मंत्री

9:12 PM. 9 Apr 20 9:12 PM. 9 Apr

हरियाणा में डॉक्टर और नर्स को डबल सैलरी

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि जब तक कोरोना महामारी रहती है तब तक जो लोग कोरोना रोगियों की देखभाल, उपचार या परीक्षण में शामिल होते हैं, उन्हें उनके वेतन की दोगुनी राशि दी जाएगी. मतलब साफ है डॉक्टर और नर्स को डबल सैलरी दी जाएगी

9:12 PM. 9 Apr 20 9:12 PM. 9 Apr

मध्य प्रदेश के 15 जिलें कोरोना हॉटस्पॉट की सूची में

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने 15 जिलों में कोरोना हॉटस्पॉट की सूची जारी की है, जिन्हें सील किया जाएगा

9:12 PM. 9 Apr 20 9:12 PM. 9 Apr

कांग्रेस नेता ने जयराम रमेश ने की राहत पैकेज की मांग

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्र सरकार से एमएसएमई को एक लाख करोड़ रुपये का राहत पैकेज देने का आग्रह किया

9:12 PM. 9 Apr 20 9:12 PM. 9 Apr

पुणे में आज तीन मरीजों की मौत

पुणे में आज पॉजिटिव मरीजों की तीन और मौतें हुई हैं. जिले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है, जिनमें से 6 की मौत आज हुई है

9:12 PM. 9 Apr 20 9:12 PM. 9 Apr

यूपी के अलीगढ़ में पहला मामला आया सामने

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है. एक 22 साल के युवक में कोरोना की पुष्टी हुई है.वह फिरोजाबाद का निवासी है और 12 मार्च को शहर में यहां जमात कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अलीगढ़ आया था. दिल्ली में जमात कार्यक्रम से उनका कोई संबंध नहीं है

9:12 PM. 9 Apr 20 9:12 PM. 9 Apr

यूपी में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 410

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के आज 67 नए मामले सामने आए हैं. यहां पर कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 410 हो गई है.

9:12 PM. 9 Apr 20 9:12 PM. 9 Apr

चेन्नई में कोरोना के 163 मामले

चेन्नई में कोरोना के 163 केस हो गए है. राज्य में इस महामारी के सबसे ज्यादा मामले चेन्नई में ही हैं. तमिलनाडु में कोरोना के 738 केस हैं.

9:12 PM. 9 Apr 20 9:12 PM. 9 Apr

तेलंगाना में आज 18 नए मामलों की पुष्टी

तेलंगाना में आज 18 नए कोरोनोवायरस पॉजिटिव केस सामने आए हैं. राज्य में कुल सकारात्मक मामले अब 471 पर हैं

9:12 PM. 9 Apr 20 9:12 PM. 9 Apr

राजस्थान में सभी को मास्क पहनना अनिवार्य

राजस्थान सरकार ने शहरी क्षेत्रों में लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है

9:12 PM. 9 Apr 20 9:12 PM. 9 Apr

कोरोना से अब तक 169 लोगों की मौत

कोरोना वायरस से अब तक देश में 169 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं देश में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 5865 हो चुकी है. पिछले 24 घटें में कोरोना से 20 लोगों की मौत हुई है.

9:12 PM. 9 Apr 20 9:12 PM. 9 Apr

मुंबई में आज कोरोना के 79 नए मामलों की पुष्टी

मुंबई में आज कोरोना के 79 नए मामलों की पुष्टी, शहर में पॉजिटिव कोरोनावायरस केस की कुल संख्या 775

9:12 PM. 9 Apr 20 9:12 PM. 9 Apr

केरल में कोरोना के 12 नए मामलों की पुष्टी

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा है कि राज्य में 12 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. कन्नूर और कासरगोड से चार-चार, मलप्पुरम से दो, कोल्लम और तिरुवनंतपुरम से एक-एक. इनमें से 11 लोग संक्रमितों के संपर्क में थे और एक विदेश से लौटा था. राज्य में कुल पॉजिटिव मामले 357 हो गए हैं. इसके अलावा जो आठ विदेशी पॉजिटिव पाए गए थे, उन सभी का टेस्ट नेगेटिव आया है

9:12 PM. 9 Apr 20 9:12 PM. 9 Apr

पंजाब में आज 24 नए मामलों में पुष्टी

पंजाब में आज 24 नए मामलों में पुष्टी हुई है. राज्य में कुल सकारात्मक मामले 130 पर हैं

9:12 PM. 9 Apr 20 9:12 PM. 9 Apr

पश्चिम बंगाल में आज 12 नए मामलों की पुष्टी

पश्चिम बंगाल में आज 12 नए मामले सामने आए है. राज्य में कुल सक्रिय मामले 80 हैं. तीन मरीजों को छुट्टी दे दी गई है

9:12 PM. 9 Apr 20 9:12 PM. 9 Apr

केंद्र ने 15 हजार करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी

कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए केंद्र ने 15 हजार करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी

9:12 PM. 9 Apr 20 9:12 PM. 9 Apr

पीएम मोदी ने युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से उत्पन्न चुनोतियों के बारें में युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी से फोन पर बात की. पीएम मोदी ने कहा की भारत हर तरह से युगांडा के वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के प्रयासों का समर्थन करेगा

5:49 PM. 9 Apr 20 5:49 PM. 9 Apr

ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन की सेहत में सुधार

5:49 PM. 9 Apr 20 5:49 PM. 9 Apr

49 हजार वेंटिलेटर का ऑर्डर किया गया : स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय

पीपीई, एन 95 मास्‍क और वेंटिलेटर को लेकर सरकार स्‍तर पर चर्चा हुई है. वेंटिलेटर की सप्‍लाई शुरू कर दिया गया है. उन्‍होंने बताया 49 हजार वेंटिलेटर का ऑर्डर किया गया है. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कहा, सभी को पीपीई कीट की जरूरत नहीं है. बल्कि पीपीई फिल्‍ड की जरूरत के आधार पर उपलब्‍ध होंगे. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के संयुक्‍त सचिव लव अग्रवाल ने बताया जहां अधिक रिस्‍क हैं वहीं फूल पीपीई की जरूरत है. उन्‍होंने बताया अभी तक जितनी जरूरत है, उतने संशाधन भारत के सरकार के पास उपलब्ध हैं. फेक न्‍यूज पर संयुक्‍त सचिव ने कहा, फेक न्‍यूज को लेकर लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है. भय की नहीं, जागरूकता की जरूरत है.

5:49 PM. 9 Apr 20 5:49 PM. 9 Apr

पिछले 24 घंटे में कोरोना से 17 की मौत, 540 नये मामले

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के संयुक्‍त सचिव लव अग्रवाल ने बताया बुधवार से अभी तक देश में कोरोना वायरस से 17 लोगों की मौत हुई है, जबकि संक्रमण के 540 नये मामले सामने आये हैं. लव अग्रवाल ने बताया, करनाल में जरूरतमंद परिवार को ऑडप्‍ट किया गया है.

5:49 PM. 9 Apr 20 5:49 PM. 9 Apr

मध्‍य प्रदेश में एक डॉक्‍टर और उनकी पत्नी समेत 6 लोग कोरोना पॉजिटिव

मध्य प्रदेश के होशंगाबाद के इटारसी इलाके में एक डॉक्टर और उनकी पत्नी समेत 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. मरीजों को क्वारंटीन किया गया है, जबकि उनके संपर्क के लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है. यह जानकारी होशंगाबाद के सीएमओ सुधीर जैसानी ने दी.

5:49 PM. 9 Apr 20 5:49 PM. 9 Apr

महाराष्‍ट्र के विधायकों के वेतन में 1 साल तक होगी 30% की कटौती

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने विधायकों के वेतन में कटौती को मंजूरी दे दी है. इस महीने (अप्रैल) से एक साल के लिए सभी विधायकों के वेतन में 30% की कटौती की जाएगी. यह फैसला कोरोना वायरस को लेकर उपजे हालात को लेकर किया गया है.

5:49 PM. 9 Apr 20 5:49 PM. 9 Apr

महाराष्‍ट्र के गृह मंत्री ने मरकज कार्यक्रम की अनुमति को लेकर दिल्‍ली पुलिस को जिम्‍मेवार ठहराया

महाराष्‍ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने दिल्ली के मरकज की तरह एक कार्यक्रम का आयोजन मुंबई के पास वसई में 15-16 मार्च को होना था, इसकी अनुमति नहीं दी गई. दिल्ली पुलिस न हमारी तरह कार्यक्रम को क्यों नहीं रोका? इस वजह से कोरोना के मामले बढ़े.

1:01 PM. 9 Apr 20 1:01 PM. 9 Apr

लुटियन्स दिल्ली पहुंच कोरोना

कोरोनावायरस लुटियन्स दिल्ली पहुंच चुका है. लुटियन्स दिल्ली के बंगाली मार्केट में 4 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जिसके बाद इलाके को सील कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि एक पेस्ट्री शॉप में मिले थे 35 मजदूर मिले थए, जिन्हें बाद में चेकअप के लिए भेज गया.

1:01 PM. 9 Apr 20 1:01 PM. 9 Apr

ओड़िशा में लॉकडाउन 30 अप्रै

ओड़िशा में नवीन पटनायक की सरकार ने लॉकडाउन बढ़ा कर अब 30 अप्रैल तक कर दी है. ऐसा करने वाला ओड़िशा देश का पहला राज्य बन गया है. वहीं, कई राज्यों ने केंद्र सरकार से लॉकडाउन बढ़ाने की सिफारिश की है.

1:01 PM. 9 Apr 20 1:01 PM. 9 Apr

इंदौर में डॉक्टर की मौत

इंदौर में कोरोना से संक्रमित एक डॉक्टर की मौत हो गयी है. देशभर में किसी डॉक्टर का कोरोना से मरने का यह पहला मामला है. इससे पहले डॉक्टर ने कोरोना के बारे वीडियो जारी कर लोगों को जानकारी दी थी.

10:40 AM. 9 Apr 20 10:40 AM. 9 Apr

मानवता के खिलाफ यह लड़ाई मिलकर जीतेंगे- पीएम मोदी

डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने कहा है कि भारत मानवता के खिलाफ इस लड़ाई में साथ है. हम सब मिलकर यह लड़ाई जीतेंगे. ऐसे ही वक्त में दोस्त करीब आते हैं.

10:40 AM. 9 Apr 20 10:40 AM. 9 Apr

166 की मौत, 5734 संक्रमित

कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 166 हो गयी है. इस वायरस से पिछले 24 घंटे में 17 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं इस वायरस से अबतक 5734 लोग संक्रमित हो चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 510 नये केस सामने आये हैं.

7:40 AM. 9 Apr 20 7:40 AM. 9 Apr

अमेरिका में 2,000 की मौत

अमेरिका में कोरोनावायरस से पिछले 24 घंटे में 2000 लोगों की मौत हो चुकी है. अमेरिका में लगातार दूसरे दिन इतनी संख्या में मौत हुई है. वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हफ्ते के बाद हालात काबू में होने के संकेत दिये हैं.

7:40 AM. 9 Apr 20 7:40 AM. 9 Apr

पंजाब में 6 नये केस

पंजाब में कोरोनावायरस के छह नये केस मिले हैं. ये सभी मोहाली में मिले हैं. पंजाब में अब संक्रमितों की संख्या 36 हो गयी है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि छह लोगों से संपर्क में आये सभी की जांच की जा रही है.

7:40 AM. 9 Apr 20 7:40 AM. 9 Apr

एस जयशंकर ने की स्पेन के विदेश मंत्री से बात

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने स्पेन के विदेश मंत्री एरांचा गोंजालेज से टेलीफोन पर बातचीत की है. मंत्री ने स्पेन को जरूरत सामानों का मदद दिलाने का भरोसा दिया है.

7:40 AM. 9 Apr 20 7:40 AM. 9 Apr

एमपी के तीन जिले सील

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदेश दिया है कि राज्य के तीन जिले इंदौर, भोपाल और उज्जैन को पूरी तरह सील किया जाये. बता दें कि ये तीनों जिला पिछले कई दिनों से कोरोनावायरस का हॉटस्पॉट बना हुआ है.

7:40 AM. 9 Apr 20 7:40 AM. 9 Apr

लॉकडाउन बढ़ने के संकेत

पीएम मोदी ने देश में लॉकडाउन बढ़ने के संकेत दिये हैं. पीएम मोदी इसके मद्देनजर राज्य के सभी सीएम के साथ 11 अप्रैल को बैठक करेंगे.

मुख्य बातें

देश में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या तेज रफ्तार से बढ़ रही है. पिछले तीन दिनों में आठ राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या दोगुनी हो गयी है. वहीं महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 1100 के पार चली गयी है. भारत में अभी तक कोरोना 5865 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. वहीं 169 लोगों की मौत हो चुकी है. बात दुनिया की करें तो, इस महामारी से अभी तक 80000 से अधिक लोग अपना जान गंवा चुके हैं. वहीं 15 लाख इससे संक्रमित हैं. हालांकि इस सबके बीच कोरोना से सबसे प्रभावित देश अमेरिका और विश्व स्वास्थ्य संगठन आमने सामने हैं. अमेरिका ने कोरोना को लेकर डबल्यएचओपर लापारवाही और धीमी गति से कार्य करने का आरोप लगाया है. वहीं इस पूरे मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव गुटेरस ने कहा है कि यह समय आरोप-प्रत्यारोप का नहीं है. Coronavirus से जुड़े live update

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AvinishKumar Mishra

AvinishKumar Mishra is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >