कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज कर्नाटक के अस्पताल से भागा, हाई अलर्ट जारी

अस्पताल से ‘भागे' मरीज की तलाश के लिए तटीय जिलों में हाई अलर्ट घोषित किया

मंगलुरु : दुबई से मंगलुरु हवाईअड्डे पर आया कोरोना वायरस को संदिग्‍ध मरीज भाग गया. व्यक्ति को कोरोना वायरस संक्रमण के संदेह में अस्पताल के पृथक वार्ड में भर्ती करवाया गया था.

सूत्रों ने यह जानकारी दी. व्यक्ति रविवार को यहां आया, उसे तेज बुखार था और कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण भी उसमें नजर आये थे जिसके बाद उसे जिले के वेनलॉक अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

बताया जाता है कि उसने रात को अस्पताल के स्टाफ से झगड़ा किया. उसका कहना था कि वह संक्रमित नहीं है और यह कहते हुए अस्पताल से चला गया कि वह किसी निजी अस्पताल में अपना इलाज करवाएगा.

अस्पताल के स्वास्थ्य अधिकारी ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद अस्पताल से ‘भागे’ मरीज की तलाश के लिए तटीय जिलों में हाई अलर्ट घोषित किया. जिला स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को मंगलुरु पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. मामले की जांच जारी है.

कोरोना वायरस के तीन नये मामलों के साथ संक्रमित लोगों की संख्या 42 पर पहुंची

देश में कोरोना वायरस के तीन नये मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या 42 पर पहुंच गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से एक-एक नया मामला सामने आया है.

साथ ही बताया कि अब तक किसी की भी मौत की खबर नहीं है. केरल में तीन साल के बच्चे में सामने आए संक्रमण के मामले की स्वास्थ्य मंत्रालय ने फिलहाल पुष्टि नहीं की है. कोच्चि में अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इटली से अपने परिजन के साथ लौटा बच्चा वायरस की जांच में पॉजिटिव पाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ArbindKumar Mishra

Published by: Prabhat Khabar

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >