कोरोना के मामले देश में 7 लाख के करीब, एक दिन में आए 24 हजार 248 नए मामले

कोरोना का संक्रमण देश में बढ़ता ही जा रहा है, देश में कोविड-19 के 24,248 मामले आने के बाद संक्रमितों की संख्या 7 लाख के करीब पहुंच गयी है.

देश में कोविड-19 के 24,248 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले सोमवार को सात लाख के पास पहुंच गए. वहीं 425 और संक्रमित लोगों की मौत के बाद देश में इससे मरने वालों की संख्या 19,693 हो गई. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार आज लगातार चौथा दिन है जब देश में कोरोना संक्रमण के 20,000 से अधिक मामले सामने आए हैं.

वैश्विक महामारी से सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में भारत रविवार को रूस को पीछे छोड़ तीसरे स्थान पर पहुंच गया. इस सूची में अमेरिका पहले और ब्राजील दूसरे स्थान पर है. मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह अद्यतन आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के एक दिन में 24,248 नए मामले सामने आने के बाद भारत में संक्रमण के मामले बढ़कर 6,97,413 हो गए.

Also Read: COVID-19: संक्रमण के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंचा भारत, मुंबई में चीन से ज्यादा केस

आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कोविड-19 के 4,24,432 मरीज ठीक हो चुके हैं और एक मरीज देश ये बाहर चला गया है. वहीं देश में 2,53,287 लोगों का इलाज जारी है. मंत्रालय ने कहा, ‘‘ अभी मरीजों के ठीक होने की दर 60.85 प्रतिशत है. ” कुल पुष्ट मामलों में भारत में संक्रमित पाए गए विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार पांच जुलाई तक कुल 99,69,66 लोगों की कोविड-19 की जांच की गई है, जिनमें से 1,80,596 लोगों की जांच रविवार को ही की गई.

आपको बता दें कि पूरे विश्व में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं, 5.33 लाख से ज्यादा लोगों की मौत इस महामारी की वजह से हो गयी है जबकि विश्व में संक्रमितों की संख्या 1.14 करोड़ से अधिक हो गयी है. कोरोना के मामलों में भारत अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरे स्थान पर है. अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 28,88,585 हो गयी है, जबकि वहां पर इससे मरने वाले लोगों की संख्या 1 लाख 29 हजार 946 है. रूस में भी कोविड-19 का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यहां इसके संक्रमण से अब तक 6,80,283 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 10,145 लोगों ने जान गंवाई है.

Posted By : sameer oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >