Constitution Day 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- संविधान हमारे देश का सबसे पवित्र ग्रंथ

Constitution Day 2024: संविधान अपनाने के 75 साल पूरे होने के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ”भारत लोकतंत्र की जननी है.

Constitution Day 2024: संविधान अपनाने के 75 साल पूरे होने के मौके पर पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी समेत सांसद इसमें शामिल हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, ”संविधान हमारे देश का सबसे पवित्र ग्रंथ है. भारत लोकतंत्र की जननी है. संविधान मेघावी लोगों की देन है. राष्ट्र के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी एकसाथ हैं. ”

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ”नारी शक्ति वंदन अधिनियम के साथ नए युग की शुरुआत की गई है. आज अग्रणी अर्थव्यवस्था होने के साथ साथ हमारा देश विश्वबंधु की भूमिका भी निभा रहा है. ”

Read Also : सामाजिक-आर्थिक जीवन में समानता जरूरी, पढ़ें संविधान दिवस पर खास लेख

पिछले कुछ वर्षों में सरकार ने समाज के सभी वर्गों का हो रहा है विकास: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान दिवस पर संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ”पिछले कुछ वर्षों में सरकार ने समाज के सभी वर्गों, खासकर कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए कई कदम उठाए हैं. गरीबों को अपना घर मिल रहा है और देश में विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे का विकास हो रहा है.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >