कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का LOGO किया जारी, मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट

लोगो जारी करने के बाद कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने बताया, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से शुरू होगा. भारत जोड़ो यात्रा का संदेश आम लोगों तक पहुंचाने के लिए ये घर-घर अभियान चलाया जाएगा. आज हमने मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की है.

कांग्रेस पार्टी ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शनिवार को लोगो जारी किया. इसके साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ भी एक चार्जशीट जारी किया. हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भारत जोड़ो अभियान का दूसरा चरण है.

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से होगा शुरू

LOGO जारी करने के बाद कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने बताया, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से शुरू होगा. भारत जोड़ो यात्रा का संदेश आम लोगों तक पहुंचाने के लिए ये घर-घर अभियान चलाया जाएगा. आज हमने मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की है.

भारत जोड़ो यात्रा को मिला जबरदस्त समर्थन

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. 130 दिनों के बाद कांग्रेस को देश की जनता से पर्याप्त इनपुट मिला. पैदल चलते हुए लाखों लोगों ने राहुल गांधी से बात की. हम उनके दर्द को समझ सकते हैं जो वे मोदी सरकार के कुशासन के कारण झेल रहे हैं.

Also Read: भारत जोड़ो यात्रा को लेकर इस लड़की ने बनाया रैप, वीडियो वायरल होते ही फैंस को याद आई ढिंचैक पूजा

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में हमारा निशाना मोदी सरकार पर : जयराम रमेश

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, भारत जोड़ो अभियान में विचारधारा के आधार पर राहुल जी ने मुद्दें उठाए. उसका चुनाव से लेना-देना नहीं था. हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में हमारा निशाना मोदी सरकार की विफलताए हैं, ये 100% राजनीतिक है.

जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री

राहुल गांधी की अगुआई में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर पहुंच चुकी है. फिलहाल जम्मू-कश्मीर में 21 जनवरी को रेस्ट डे रखा गया है. मालूम हो 31 जनवरी को भव्य आयोजन के बाद भारत जोड़ो यात्रा की समाप्ति की घोषणा की जाएगी. जिसमें विपक्ष के कई दिग्गज नेता एक साथ एक मंच पर नजर आयेंगे.

125 दिनों में राहुल गांधी ने 52 जिलों की यात्रा की

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 125 दिनों में देशभर के 52 जिलों की यात्रा की. भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर को कन्याकुमारी से हुई थी. जिसमें शामिल लोगों को यात्री की संज्ञा दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >