कांग्रेस ने मान ली पीएम मोदी की बात ? राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने लगाई ऐसी डीपी

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया कि वर्ष 1929 के लाहौर अधिवेशन में रावी नदी के तट पर झंडा फहराते हुए पंडित नेहरू ने कहा था "एक बार फिर आपको याद रखना है कि अब यह झंडा फहरा दिया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से तिरंगे का डीपी (डिस्प्ले पिक्चर) लगाने की अपील की है. कांग्रेस के नेता भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट का डीपी बदल रहे हैं लेकिन वह कुछ अलग है. दरअसल कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोगों से अपने सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफाइल तस्वीर के रूप में ‘तिरंगा’ लगाने का अनुरोध किए जाने की पृष्ठभूमि में बुधवार को कहा कि उसके नेता देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की हाथ में तिरंगा वाली तस्वीर की डीपी (डिस्प्ले पिक्चर) लगाएंगे.

आजादी के बाद 52 साल तक तिरंगा नहीं फहराया

मुख्य विपक्षी दल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधते हुए यह सवाल भी किया कि जिन्होंने अपने मुख्यालय पर आजादी के बाद 52 साल तक तिरंगा नहीं फहराया, क्या वे प्रधानमंत्री की बात मानेंगे? कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया कि वर्ष 1929 के लाहौर अधिवेशन में रावी नदी के तट पर झंडा फहराते हुए पंडित नेहरू ने कहा था “एक बार फिर आपको याद रखना है कि अब यह झंडा फहरा दिया गया है. जब तक एक भी हिंदुस्तानी मर्द, औरत, बच्चा जिंदा है, यह तिरंगा झुकना नहीं चाहिए. देशवासियों ने ऐसा ही किया.’ जयराम रमेश ने कहा कि हम हाथ में तिरंगा लिए अपने नेता नेहरू की डीपी लगा रहे हैं. लेकिन लगता है प्रधानमंत्री का संदेश उनके परिवार तक ही नहीं पहुंचा. जिन्होंने 52 वर्षों तक नागपुर में अपने मुख्यालय में झंडा नहीं फहराया, वे क्या प्रधानमंत्री की बात मानेंगे?”

Also Read: Har Ghar Tiranga Campaign: पीएम मोदी ने बदल ली अपनी ‘डीपी’, क्‍या आपने देश के लिए उठाया ये कदम
संघ वालों, अब तो तिरंगे को अपना लो

कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा ने आरएसएस और इसके प्रमुख मोहन भागवत के ट्विटर प्रोफाइल के स्क्रीन शॉट साझा करते हुए कहा कि संघ वालों, अब तो तिरंगे को अपना लो.” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित केंद्र की सत्ताधारी पार्टी के अन्य नेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की ‘डिस्प्ले’ तस्वीर पर मंगलवार को ‘तिरंगा’ लगाया और लोगों से भी ऐसा करने का आग्रह किया. यहां चर्चा कर दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने गत रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा था कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ जन आंदोलन में बदल रहा है. उन्होंने लोगों से दो अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने सोशल मीडिया खातों पर प्रोफाइल तस्वीर के रूप में ‘तिरंगा’ लगाने का अनुरोध किया था.

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने ऐसी डीपी लगाई

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाथ में तिरंगा लिए नेहरू की तस्वीर वाली डीपी लगाने के बाद ट्वीट किया, देश की शान है हमारा तिरंगा, हर हिंदुस्तानी के दिल में है, हमारा तिरंगा.” पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने इसी तस्वीर की डीपी लगाई और कहा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा.” कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी डीपी के तौर पर यही तस्वीर लगाई गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >