कांग्रेस ने विजय के TVK को दिया समर्थन, जानिए जादुई आंकड़े तक पहुंचने का क्या है पावर गेम?

Congress Support TVK: कांग्रेस ने बुधवार को तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) को तमिलनाडु में नई सरकार गठन के लिए अपना समर्थन दे दिया है. तमिलनाडु कांग्रेस के नेताओं ने चेन्नई स्थित TVK मुख्यालय में अभिनेता से राजनेता बने विजय से मुलाकात की और समर्थन देने का ऐलान किया.

Congress Support TVK: टीवीके के नेता विजय ने कांग्रेस नेतृत्व से समर्थन का आग्रह किया था, जिसके बाद पार्टी आलाकमान ने तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी को निर्णय लेने का निर्देश दिया था. हालांकि रिजल्ट में टीवीके की बढ़त को देखते हुए पहले ही कांग्रेस ने समर्थन देने की घोषणा कर दी थी.

तमिलनाडु चुनाव में टीवीके को मिली 108 सीटें, कांग्रेस के समर्थन से क्या बन जाएगी सरकार?

तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में टीवीके को 108 सीटें हासिल हुई हैं. उसे सरकार बनाने के लिए 10 और विधायकों के समर्थन की जरूरत है. कांग्रेस के 5 विधायक निर्वाचित हुए हैं. कांग्रेस अब तक द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा थी. राज्य में सरकार गठन के लिए बहुमत का आंकड़ा 118 है. कांग्रेस के समर्थन देने के बाद टीवीके के पक्ष में 113 विधायक हो जाएंगे. लेकिन सरकार बनाने के लिए विजय को 5 और विधायकों का समर्थन चाहिए होगा.

कांग्रेस ने शर्तों के साथ समर्थन का किया ऐलान

कांग्रेस ने टीवीके को समर्थन तो दे दिया है. लेकिन विजय के सामने कुछ शर्तें रखी हैं. कांग्रेस के तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडानकर ने कहा- पार्टी का समर्थन इस शर्त पर आधारित होगा कि टीवीके इस गठबंधन से उन सभी सांप्रदायिक ताकतों को दूर रखे जो भारत के संविधान में विश्वास नहीं करती हैं. कांग्रेस नेता ने कहा, “दोनों पार्टियों के बीच आपसी सम्मान, उचित हिस्सेदारी और साझा जिम्मेदारी पर आधारित यह गठबंधन न केवल इस सरकार के गठन के लिए है, बल्कि स्थानीय निकाय संगठनों, लोकसभा और राज्यसभा के भावी चुनावों के लिए भी है.

कांग्रेस टीवीके को समर्थन देकर विश्वासघात किया: DMK

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने अपने पुराने सहयोगी दल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. टीवीके को समर्थन देने के कदम को डीएमके ने पीठ में छुरा घोंपने के बराबर बताया. DMK प्रवक्ता सर्वानन अन्नादुरई ने कहा, कांग्रेस ने टीवीके को समर्थन देते हुए गठबंधन का फैसला कर लिया है. मेरे विचार में उन्होंने पीठ में छुरा घोंपा है- तमिलनाडु की जनता की पीठ में और जनता के जनादेश की पीठ में. कांग्रेस और डीएमके ने मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस ने पीठ में छुरा घोंपा, टीवीके को समर्थन की खबर पर आया डीएमके का रिएक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >