Controversial Comment जो रहे चर्चा में, बने चुनावी मुद्दा, आइये जानें इनके बारे में...

कबीर दास ने कहा था, एक शब्द औसध करे, एक करे घाव. ऐसा ही कुछ कांग्रेस नेता हर मौके पर करते हैं. ये लोग देश के प्रधानमंत्री पर हर रोज कई टिप्पणियां करते है. कई बार तो ऐसे-ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है, जो चौंकाने वाला होता है. हालांकि इससे पीएम की लोकप्रियता पर कुछ असर नहीं पड़ता.

सोनिया गांधी ने मोदी को कहा था- मौत का सौदागर

कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी ने पीएम मोदी पर कई बार टिप्पणी की है. एक बयान में उन्होंने पीएम मोदी को ‘मौत का सौदागर’ बताया था. यह बयान उन्होंने तब दिया गया था, जब सोनिया गांधी कांग्रेस की अध्यक्ष थीं और पीएम मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे.

राहुल गांधी ने कहा था चौकीदार चोर है

राफेल मामले की सुनवाई के दौरान राहुल ने कहा था, ”कोर्ट ने भी मान लिया है कि चौकीदार ने ही चोरी की है. राफेल मामले में भ्रष्टाचार हुआ है.” हालांकि बाद में इस मामले ने तूल पकड़ लिया और राहुल गांधी को मांफी मांगनी पड़ी.

मल्लिकार्जुन ने पीएम को कहा था रावण

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बार पीएम मोदी को रावण कह दिया था. उन्होंने कहा, ”पीएम मोदी सभी चुनावों में लोगों से अपना चेहरा देखकर वोट करने के लिए कहते हैं…क्या पीएम के रावण की तरह 100 सिर वाले हैं?” हालांकि बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि, ये बयान राजनीति व्यक्तियों के बारे में नहीं बल्कि नीतियों के बारे में थी.

वीएस उग्रप्पा ने मोदी को कहा था भस्मासुर

कांग्रेस के पूर्व सांसद वीएस उग्रप्पा अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते है. एक भाषण के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना “भस्मासुर” से कर दी थी. इस टिप्पणी के बाद उन्होंने माफी नहीं मांगी और कहा कि मैं अपने बयान पर 100% कायम हूं. मुझे पीएम के रवैये से दिक्कत है. मोदी भस्मासुर की तरह हैं.

श्रीनेत ने पीएम को कहा छुई-मुई

पीएम मोदी पर हमला करते हुए सुप्रिया श्रीनेत ने मोदी को छुई-मुई बनकर रहने वाली सरकार कह दिया था. उन्होंने प्रेस कांफेंस में बात करते हुए कहा कि जब पीएम अपनी गरिमा को भूलकर ऊल-जलूल टिप्पणियां करते हैं, वो कोई सुनने को तैयार नहीं है लेकिन मेरा सवाल है कि पीएम मोदी छुई-मुई बनकर क्यों रहते हैं? आप पीएम आपकी आलोचना होगी, आपसे सवाल पूछे जायेंगे. जब उनसे कोई सवाल पूछा जाता है कि तो उनको बेइजज्ती लगती है. कब तक आप अपने नेता के पीछे छुपे रहेंगे.

मणिशंकर अय्यर बोले- मेरी नीच किस्म के आदमी

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने एक बार मोदी पर टिप्पणी करते हुए उन्हें नीच इंसान कहा था. मणिशंकर बोले- ”बीजेपी को डॉ. अम्‍बेडकर के बारे में कुछ नहीं पता. ये (पीएम मोदी) बहुत नीच किस्म का आदमी है. इसमें कोई सभ्यता नहीं है और ऐसे मौके पर इस किस्म की गंदी राजनीति करने की क्या आवश्यकता है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >