जोसेफ विजय की बहन कीर्तना ने कहा-राजनीति के सुपर स्टार बनेंगे थलापति

CM Joseph Vijay : जोसेफ विजय के तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने से प्रदेश में उत्साह का माहौल है. सबको यह उम्मीद है कि विजय ने जो वादे किए हैं, उसे वो पूरा करेंगे. विजय को बेहतर कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी मिल रही हैं. विजय ने अपने संबोधन में 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं की सुरक्षा की बात की है. उनके परिवार में भी जश्न का माहौल है.

CM Joseph Vijay : तमिलनाडु में सीएम जोसेफ विजय द्वारा कुर्सी संभालने के बाद जश्न का माहौल है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विजय को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. विजय के सीएम बनने से उनके परिवार में भी खुशी का माहौल है.

विजय राजनीति के सुपर स्टार बनेंगे

विजय की कजिन कीर्तना ने कहा कि विजय अद्‌भुत प्रतिभा के धनी हैं. वे हमेशा परिवार के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं. कीर्तना ने कहा कि विजय राजनीति के सुपर स्टार बनेंगे और तमिलनाडु की बेहतरी के लिए काम करेंगे. एएनआई न्यूज एजेंसी के साथ बात करते हुए कीर्तना ने कहा कि हम बहुत एक्साइटेड हैं यह देखने के लिए कि वह प्रदेश के हित में किस तरह के काम करते हैं. वे प्रदेश के 13वें मुख्यमंत्री बने हैं और हम उनकी सफलता पर बेहद खुश हैं. मैं उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देती हूं.

विजय के सीएम बनने पर बहुत खुश नजर आए माता-पिता

विजय के शपथ ग्रहण समारोह में उनके माता-पिता सामने की सीट पर बैठे नजर आए. पिता एसए चंद्रशेखर ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा-मेरे सपने, मेरी चाहत… मेरे बेटे ने पूरी की. उसे शपथ लेते देखकर बहुत खुशी हो रही है. मैं इस वक्त बहुत भावुक हूं, इसलिए नहीं कि मेरा बेटा सीएम बन गया, बल्कि उसके संघर्षों को याद करके खुश हूं.

तमिलनाडु के 13वें मुख्यमंत्री बने विजय

जोसेफ विजय तमिलनाडु के 13वें मुख्यमंत्री बने हैं. उन्होंने द्रविड़ पहचान की राजनीति से अलग हटकर मुद्दे उठाए और चुनाव जीतकर आए. 1967 के बाद यह पहली बार हुआ है कि डीएमके और एआईएडीएमके के अलावा कोई दूसरी पार्टी सत्ता में आई है, जिसने द्रविड़ आइडेंटिटी से अलग राजनीति की. 51 वर्षीय विजय युवाओं में खासे लोकप्रिय हैं और उन्होंने युवाओं के मुद्दों पर ही चुनाव लड़ा था.

ये भी पढ़ें : तमिलनाडु के सीएम विजय ने की घोषणा, अब मिलेगी 200 यूनिट फ्री बिजली; महिलाओं को सुरक्षा और युवाओं को ड्रग्स के शिकंजे से बचाया जाएगा

तमिलनाडु के सीएम जोसेफ विजय को पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा-शानदार कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >