BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी ने संस्कृत के श्लोक से किया ब्रिक्स का आगाज, राष्ट्रपति पुतिन से करेंगे द्विपक्षीय बातचीत

BRICS Summit 2026 को लेकर सजा हुआ भारत मंडपम
BRICS Summit 2026 LIVE : 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit 2026) की मेजबानी भारत को सौंपी गई है. यह सम्मेलन 12-13 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रहा है. वर्ल्ड लीडर्स के आने का सिलसिला जारी है. ब्रिक्स समिट की हर अपडेट के लिए जुड़े रहें प्रभात खबर के साथ.
BRICS Summit 2026 LIVE : सिरिल रामाफोसा का स्वागत
BRICS Summit 2026 LIVE : युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुप्पो पहुंचीं भारत
ब्रिक्स समिट 2026 में शामिल होने युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुप्पो दिल्ली पहुंच गई हैं. एयरपोर्ट पर केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिंह चौधरी ने उनका स्वागत किया. बता दें कि युगांडा ब्रिक्स का पार्टनर देश है और वह शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगी.
BRICS Summit 2026 LIVE : रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव पहुंचे भारत
ब्रिक्स समिट 2026 में हिस्सा लेने के लिए रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव बीती रात दिल्ली पहुंच गए हैं. एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. वह सम्मेलन के दौरान वैश्विक अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और सदस्य देशों के बीच आपसी सहयोग पर चर्चा करेंगे.
BRICS Summit 2026 LIVE : रूस के पहले डिप्टी PM पहुंचे दिल्ली
BRICS Summit 2026 LIVE : दिल्ली पहुंचे उरुग्वे के विदेश मंत्री
BRICS Summit 2026 LIVE : ब्रिक्स का कुनबा और इसके गठन की वजह
ब्रिक्स की शुरुआत साल 2006 में ब्राजील, रूस, भारत और चीन के साथ हुई थी, जिसमें 2010 में दक्षिण अफ्रीका जुड़ा. हाल के वर्षों में मिस्र, इथियोपिया, ईरान और यूएई जैसे नए देशों के जुड़ने से इसका दायरा काफी बढ़ गया है. इस मंच के गठन का मुख्य मकसद पश्चिमी देशों के आर्थिक दबदबे को संतुलित करना, वैश्विक व्यापार में डॉलर पर निर्भरता कम करना और विकासशील देशों के बीच आपसी व्यापार व आर्थिक सहयोग को मजबूत मंच देना है.
BRICS Summit 2026 LIVE : नाइजीरिया की विदेश मंत्री पहुंचीं दिल्ली
18वें ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए नाइजीरिया की विदेश मंत्री बियानका ओडुमेगू-ओजुक्वू दिल्ली पहुंच गई हैं. आपको बता दें कि नाइजीरिया को ब्रिक्स में पार्टनर देश का दर्जा मिला हुआ है. वह सम्मेलन में अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगी.
BRICS Summit 2026 LIVE : पीएम मोदी का संदेश: ब्रिक्स में दुनिया की भलाई पर होगी सार्थक बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर संदेश शेयर करते हुए उम्मीद जताई कि दिल्ली में जुटने वाले दुनिया भर के नेताओं के बीच सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी. उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन पूरी दुनिया के कल्याण की भावना को आगे बढ़ाएगा. इसके साथ ही उन्होंने नीति की एक पुरानी सीख का जिक्र करते हुए कहा कि हमें हमेशा अच्छे और गुणी लोगों के साथ ही बातचीत, सहयोग और दोस्ती रखनी चाहिए, और गलत सोच वाले लोगों से किसी तरह का नाता नहीं रखना चाहिए.
BRICS Summit 2026 LIVE : पुतिन का भारत दौरा शुरू, मोदी संग आज अहम मुद्दों पर द्विपक्षीय चर्चा
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार सुबह उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ नई दिल्ली पहुंच गए हैं. यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद रूस से बाहर पुतिन का यह पहला व्यक्तिगत ब्रिक्स दौरा है. आज दोपहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुतिन के बीच रक्षा, ऊर्जा और व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करने के लिए अहम द्विपक्षीय वार्ता होगी, जिसके बाद शाम को पीएम मोदी 1,000 से अधिक विदेशी प्रतिनिधियों की मौजूदगी वाले ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करेंगे.