Breaking News: रोड रेज केस: पटियाला जेल में नवजोत सिंह सिद्धू होंगे कैदी नंबर 241383

Breaking News Today: राहुल गांधी 2 अक्टूबर को कन्याकुमारी से राष्ट्रव्यापी भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेंगे. पेगासस जासूसी और ज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई. पीएम मोदी जयपुर में बीजेपी बैठक को आज करेंगे संबोधित. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

Live Updates
4:32 AM. 21 May 22 11:02 PM. 20 May

रोड रेज केस: पटियाला जेल में नवजोत सिंह सिद्धू होंगे कैदी नंबर 241383

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने 1988 के ‘रोड रेज’ मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा एक साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाए जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को एक स्थानीय अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया. मेडिकल जांच के बाद उन्हें पटियाला केंद्रीय जेल ले जाया गया. जेल में नवजोत सिंह सिद्धू होंगे कैदी नंबर 241383 होंगे.

4:32 AM. 21 May 22 11:02 PM. 20 May

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा बॉर्डर पर एक घुसपैठिया ढेर, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा बॉर्डर पर एक घुसपैठिये को ढेर कर दिया है. साथ ही भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है.

4:32 AM. 21 May 22 11:02 PM. 20 May

बुडैल जेल के पास मिले विस्फोटक मामले में खुलासा, जर्मनी में रची गई थी साजिश

बुडैल जेल के पास मिले विस्फोटक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि आतंकी बड़ा धमाका करना चाहते थे. बुडैल जेल के पास विस्फोटक रखने की साजिश जर्मनी में रची गई थी. खालिस्तानी आतंकी जसविंदर सिंह मुल्तानी भी इस साजिश में शामिल था.

4:32 AM. 21 May 22 11:02 PM. 20 May

शीना बोरा हत्याकांड: जेल से रिहा हुई इंद्राणी मुखर्जी, बोलीं- अभी सिर्फ घर जाना है

शीना बोरा हत्याकांड मामले में इंद्राणी मुखर्जी को विशेष सीबीआई अदालत द्वारा 2 लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दिए जाने के एक दिन बाद भायखला जेल से रिहा हुई. उन्होंने कहा कि अभी घर जा रही हूं. अभी आगे की कोई योजना नहीं है, सिर्फ घर जाना है.

4:32 AM. 21 May 22 11:02 PM. 20 May

रोड रेज केस: मेडिकल जांच के बाद नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला केंद्रीय जेल के लिए निकले

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने 1988 के ‘रोड रेज’ मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा एक साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाए जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को एक स्थानीय अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया. मेडिकल जांच के बाद नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला केंद्रीय जेल के लिए निकल गए है.

4:32 AM. 21 May 22 11:02 PM. 20 May

शीना बोरा हत्याकांड: इंद्राणी मुखर्जी हुईं रिहा, साढ़े छह साल से जेल में थीं बंद

शीना बोरा हत्याकांड मामले में इंद्राणी मुखर्जी शुक्रवार को जेल से बाहर आ गईं. बुधवार को उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई थी. वे साढ़े छह साल से जेल में बंद थीं.

मुख्य बातें

Breaking News Today: राहुल गांधी 2 अक्टूबर को कन्याकुमारी से राष्ट्रव्यापी भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेंगे. पेगासस जासूसी और ज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई. पीएम मोदी जयपुर में बीजेपी बैठक को आज करेंगे संबोधित. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >