Biporjoy cyclone Updates: झारखंड-बिहार को गर्मी से राहत दिलाएगा चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' ?

चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' के कारण बिहार, झारखंड, बंगाल, यूपी में भी आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. इन इलाकों में फिलहाल बारिश की कोई संभावना व्यक्त नहीं की गयी है.

अगले 24 घंटे में मौसम तेजी से बदलता नजर आने वाला है. बदलते मौसम का आंशिक असर बिहार, झारखंड, बंगाल, उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है. दरअसल, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ के अगले चौबीस घंटों में और तेज होने के आसार जताये हैं. यह चक्रवाती तूफान उत्तरपूर्व की ओर तेजी से बढ़ेगा.

आईएमडी ने एक ट्वीट में कहा कि पूर्व-मध्य अरब सागर पर चक्रवाती तूफान बिपोर्जॉय अधिक गंभीर हो जाएगा. अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और आगे बढ़ने की संभावना विभाग ने जतायी है. इससे उन इलाकों में भी राहत मिलने के आसार हैं, जहां इन दिनों लू ने लोगों को परेशान कर रखा है.

केरल के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, कोझिकोड और कन्नूर के लोगों से सतर्क रहने की अपील की गयी है. मौसम विभाग की मानें तो चक्रवात के कारण केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गोवा के तटीय इलाकों में 10 जून तक समुद्र में बहुत ऊंची लहरें उठ सकती हैं. यहां चर्चा कर दें कि इस साल अरब सागर में आने वाला ‘बिपरजॉय’ पहला चक्रवाती तूफान है, जो एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल चुका है.

चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ के कारण बिहार, झारखंड, बंगाल, यूपी में भी आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. इन इलाकों में फिलहाल बारिश की कोई संभावना व्यक्त नहीं की गयी है. लेकिन, तपती गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है.

इधर, पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी जिलों में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की संभावना के कारण लू से राहत मिलने की उम्मीद है. हालांकि राज्य के दक्षिणी जिलों में लोग संभवत: 13 जून तक भीषण गर्मी से जूझते रहेंगे. पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी जिलों- दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार एवं अलीपुरद्वार और सिक्किम में 10 जून तक भारी बारिश और उसके बाद 13 जून तक बहुत भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >