Big Accident: हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा, खाई में गिरी जीप, हादसे में छह लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा हुआ है. शिमला के सुन्नी इलाके में एक जीप के खाई में गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गए हैं.

हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा हुआ है. शिमला के सुन्नी इलाके में एक जीप के खाई में गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि जीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिससे छह लोगों की मौत हो गई है. वहीं, घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. साथ ही पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

पुलिस ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब जीप के ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया. पुलिस ने बताया कि वाहन पर 12 श्रमिक सवार थे जो हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करते थे . इनमें से नौ जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के थे. पुलिस ने बताया कि सभी श्रमिक सुन्नी से मंडी जा रहे थे, इसी दौरान यह दुर्घटना हुयी. उन्होंने बताया कि तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि अस्पताल ले जाये जाने के बाद तीन अन्य को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि घायलों का उपचार इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसीएच) में जारी है .

सीएम सुक्खू ने जताया दुख

वहीं हादसे को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुख जताया है. साथ ही अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत प्रदान करने और घायलों को सर्वोत्तम संभव उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया है. पुलिस ने बताया कि शिमला के विकासनगर इलाके में एक ट्रक ने चार वाहनों को टक्कर मार दी, हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है . पुलिस आंकड़ों के अनुसार, शिमला जिले में इस साल एक जनवरी से 23 नवंबर तक 260 सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम 110 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 401 अन्य घायल हुए हैं.

भाषा इनपुट से साभार

Also Read: Cyclone Michaung: गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा मिचौंग, इन राज्यों में दिखेगा असर, होगी झमाझम बारिश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >