Delhi Liquor Case: CBI ऑफिस पहुंचे अरविंद केजरीवाल, कहा- सारे सवालों का देंगे जवाब

अधिकारियों ने बताया कि अर्धसैनिक बलों सहित 1,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को सीबीआई मुख्यालय के बाहर तैनात किया गया है और क्षेत्र में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लागू की गई है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि चार से अधिक लोग एकत्र नहीं हों.

अरविंद केजरीवाल केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ऑफिस पहुंच चुके हैं. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, सारे सवालों के जवाब देंगे. उन्होंने कहा, भाजपा के नेता मेरी गिरफ्तारी की बात कर रहे हैं. CBI की पूछताछ और हिरासत में लिए जाने के सवाल पर दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने कहा, जो प्रश्न पूछेंगे हम उसका जवाब देंगे. भाजपा के लोग तो कह रहे हैं, भाजपा वाले CBI को कंट्रोल करते हैं. इधर सीबीआई ऑफिस पहुंचने से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल राजघाट पहुंवे और महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की.

सीबीआई ऑफिस के बाहर 1000 से अधिक अर्धसैनिक बलों की तैनाती

अधिकारियों ने बताया कि अर्धसैनिक बलों सहित 1,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को सीबीआई मुख्यालय के बाहर तैनात किया गया है और क्षेत्र में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लागू की गई है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि चार से अधिक लोग एकत्र नहीं हों. उन्होंने बताया कि राउज एवेन्यू में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

आप ऑफिस के बाहर भी बढ़ायी गयी सुरक्षा

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ‘आप’ कार्यालय और सीबीआई मुख्यालय के पास सड़कों पर अवरोधक लगाए गए हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक किसी प्रकार की समस्या पैदा नहीं कर पाएं. अधिकारी ने कहा, अर्धसैनिक बलों सहित 1,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को सीबीआई मुख्यालय के बाहर तैनात किया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो.

Also Read: Explainer : कभी भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘अन्ना आंदोलन’ के ‘हीरो’ थे अरविंद केजरीवाल, अब सीबीआई करेगी पूछताछ

अगर मैं भ्रष्ट हूं तो इस दुनिया में कोई ईमानदार नहीं : केजरीवाल

मैं सुगर का मरीज हूं. लेकिन इसके बावजूद मैंने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बार 10 दिन और एक बार 15 दिन का अनशन किया था. उस समय सभी डॉक्टरों ने कहा था कि सुगर वाला आदमी अगर भूखा रहेगा, तो कभी जिंदा नहीं बचेगा. लेकिन मैं 15 दिन अनशन पर बैठा रहा और मुझे कुछ नहीं हुआ. किसी चमत्कार से कम नहीं. उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा, आपके जो केजरीवाल भ्रष्टाचारी हैं, मैं आयकर विभाग में कमिश्नर था, चाहता तो करोड़ों कमा सकता था. अगर अरविंद केजरीवाल भ्रष्ट हैं तो इस दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है.

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

केंद्रीय एजेंसी ने इस मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पिछले महीने गिरफ्तार किया था. आप ने इस मामले को अपने नेताओं के खिलाफ साजिश बताया है. सीबीआई ने जब सिसोदिया को अपने मुख्यालय बुलाया था, तब भी उसने यही रणनीति अपनाई थी. उसने तब आठ घंटे तक पूछताछ करने के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया था.

क्या है मामला

इन आरोपों का संबंध दिल्ली सरकार की 2021-22 की आबकारी नीति से है. सीबीआई शराब कारोबारियों द्वारा लाइसेंस पाने के लिए रिश्वत दिए जाने के आरोपों की जांच कर रही है. यह नीति अब निरस्त की जा चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >