Arvind Kejriwal: ‘अरविंद केजरीवाल की जेल में हत्या की रची जा रही साजिश’, AAP ने लगाया गंभीर आरोप

Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर आम आदमी पार्टी ने जेल प्रशासन और केंद्र की सरकार पर गंभीर ओराप लगाया है.

Arvind Kejriwal: AAP नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, अरविंद केजरीवाल को 20-22 साल से डायबिटीज है. 12 साल से इन्सुलिन पर हैं. एक बार मरीज इन्सुलिन पर चला जाता है तो उसके शुगर को इन्सुलिन से ही काबू में रखा जा सकता है. सौरभ भारद्वाज ने कहा, दिल्ली में हर परिवार में एक डायबिटीज का मरीज है. लोग सब जानते हैं. अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि मुझे इन्सुलिन दीजिए, जेल प्रशासन उन्हें इन्सुलिन क्यों नहीं दे रहा? क्��ा ऐसा तो नहीं कि अरविंद केजरीवाल जी की हत्या की साजिश की जा रही है?

केजरीवाल अपने फैमिली डॉक्टर से बात करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें इसकी इजाजत नहीं मिल रही

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित अरविंद केजरीवाल इंसुलिन दिए जाने और अपने फैमिली डॉक्टर से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात कराए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन जेल प्रशासन उनके अनुरोध को स्वीकार नहीं कर रहा.

केजरीवाल को दी जा रही धीमी मौत : आप

आप नेता भारद्वाज ने जेल में मुख्यमंत्री के शुगर लेवल का हवाला देते हुए कहा, मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कहना चाहता हूं कि केजरीवाल को धीमी मौत देने की साजिश की जा रही है. उन्होंने केजरीवाल को इंसुलिन देने से कथित तौर पर इनकार करने के लिए तिहाड़ प्रशासन, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), केंद्र सरकार और दिल्ली के उपराज्यपाल की भी आलोचना की. भारद्वाज ने कहा कि अदालत ने केजरीवाल को ब्लड शुगर लेवल पर दैनिक आधार पर नजर रखने के लिए जेल में एक मशीन का उपयोग करने की अनुमति दी है. उन्होंने कहा, कुल मिलाकर यह केजरीवाल को खत्म करने की एक साजिश थी ताकि उनके अंग काम करना बंद कर दें और जब वह दो-चार महीने के बाद जेल से बाहर आएं तो किडनी, हार्ट और अन्य अंगों का इलाज कराने जाते रहें.

ईडी का दावा जेल में आम और मिठाइयां खा रहे केजरीवाल

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को कोर्ट के समक्ष दावा किया था कि केजरीवाल चिकित्सकीय आधार पर जमानत का आधार तैयार करने के लिए जेल में प्रतिदिन आम और मिठाइयों जैसे हाई शुगर वाले आहार ले रहे हैं, जबकि वह ‘टाइप-2’ शुगर से पीड़ित हैं.

घर से 48 बार भोजन भेजा गया, जिसमें केवल तीन बार आम भेजे गए: केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल की पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कोर्ट से कहा, आरोप है कि केजरीवाल आम खा रहे हैं. घर से 48 बार भोजन भेजा गया, जिसमें से केवल तीन बार आम भेजे गए. अभिषेक सिंघवी ने कहा था कि केजरीवाल को उनकी गिरफ्तारी के बाद से उनके शुगर लेवल को नियंत्रित करने के लिए इंसुलिन नहीं दिया गया है. उन्होंने इसे चौंकाने वाला और खतरनाक बताया.

Also Read: ‘जेल में अरविंद केजरीवाल की जान लेने की हो रही कोशिश’, AAP नेता आतिशी ने लगाया गंभीर आरोप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >