Arvind Kejriwal: 'ट्रायल कोर्ट में क्यों नहीं दायर की याचिका..' SC ने पूछा केजरीवाल से सवाल, कल भी जारी रहेगी सुनवाई

Arvind Kejriwal: दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉउंड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सवाल किया कि उन्होंने जमानत के लिए ट्रायल कोर्ट में याचिका क्यों दाखिल नहीं की. केजरीवाल के वकील सिंघवी ने इसपर बताया कि...

Arvind Kejriwal: दिल्ली आबकारी नीति मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर आज यानी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल से कई सवाल पूछा. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूछा कि ट्रायल कोर्ट में जमानत याचिका क्यों नहीं दाखिल की. वहीं, केजरीवाल की ओर से पेश अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट से कहा कि जमानत के लिए अर्जी दाखिल नहीं की गई क्योंकि गिरफ्तारी अवैध थी. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल के वकील से पूछा कि क्या उनका नाम सीबीआई मामले या ईडी के ईसीआईआर में था, केजरीवाल के वकील ने जवाब दिया कि उनका नाम नहीं था.

मंगलवार को भी होगी याचिका पर सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी की ओर से गिरफ्तारी और दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में उनकी रिमांड को चुनौती देने वाली याचिका पर आज सुनवाई हुई. कोर्ट ने कहा है कि कल यानी मंगलवार को भी इस मामले पर सुनवाई जारी रखेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >