अरविंद केजरीवाल को एक और झटका, विजिलेंस डिपार्टमेंट ने पीए को हटाया

विजिलेंस डिपार्टमेंट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव (PA) बिभव कुमार को टर्मिनेट कर दिया है.

अरविंद केजरीवाल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विजिलेंस डिपार्टमेंट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के निजी सचिव (PA) बिभव कुमार को टर्मिनेट करने का काम किया है. यहां चर्चा कर दें कि शराब घोटाले के मामले में जांच एजेंसी विभव कुमार से भी कई बार पूछताछ चुकी है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री के निजी सचिव बिभव कुमार को हटाने के संबंध में एक आदेश जारी किया गया है. यह आदेश दो पन्नों में है जिसमें जानकारी दी गई है कि आखिर विजिलेंस की ओर से यह कदम क्यों उठाया गया है.

सीएम अरविंद केजरीवाल की परेशानी नहीं हो रही कम

आपको बता दें कि शराब घोटाला मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं. इसके बाद भी उनकी परेशानी कम नहीं हो रही है. जहां मंगलवार को हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी को सही ठहराया था. वहीं बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने सप्ताह में 5 बार वकील से मिलने की इजाजत वाली उनकी याचिका खारिज करने का काम किया था.

Read Also : Arvind Kejriwal: हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे अरविंद केजरीवाल, AAP को राहत की उम्मीद

दिल्ली के मंत्री राजकुमार आनंद ने दिया इस्तीफा

दिल्ली के मंत्री राजकुमार आनंद ने आम आदमी पार्टी (आप) के भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे होने का आरोप बुधवार को लगाया. इतना ही नहीं पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया और पार्टी भी छोड़ दी. वे समाज कल्याण सहित विभिन्न विभाग संभाल रहे थे. इस्तीफा के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘आप’ में दलितों को कोई प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया.

किस मामले में किया गया है केजरीवाल को गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था. दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में ईडी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया था. इसके बाद जांच एजेंसी की हिरासत में कुछ दिन रहे और बाद में उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >