Arvind Kejriwal News: ‘अरविंद केजरीवाल की तबीयत ठीक नहीं’, पत्नी सुनीता का दावा- मुख्यमंत्री को किया जा रहा परेशान

Arvind Kejriwal News: दिल्ली शराब घोटाला मामले में फंसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी हिरासत में तबीयत खराब होने की खबर सामने आ रही है. इस बात की पुष्टि उनकी पत्नी सुनीता ने की है. उन्होंने गुरुवार को कहा कि उनके पति को परेशान किया जा रहा है. सुनीता केजरीवाल ने दावा किया कि सीएम की तबीयत ठीक नहीं है.

Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल के मामले की सुनवाई के दौरान सुनीता भी अदालत में मौजूद थीं. सुनीता ने मीडिया से बात करते हुए कहा, दिल्ली के सीएम की तबीयत ठीक नहीं है. उनके शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव हो रहा है. उन्हें बहुत परेशान किया जा रहा है. यह अत्याचार नहीं चलेगा. जनता जवाब देगी.

1 अप्रैल तक ईडी की हिरासत में रहेंगे अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था. गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्यमंत्री की ईडी हिरासत एक अप्रैल तक बढ़ा दी. प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने केजरीवाल की हिरासत अवधि 7 दिन बढ़ाने की मांग की थी.

केजरीवाल सहयोग करने के लिए तैयार : वकील

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की रिमांड पर दिल्ली कोर्ट में सुनवाई पर उनके वकील रमेश गुप्ता ने कहा, केजरीवाल ने स्वीकार किया कि वह सहयोग करने के लिए तैयार हैं और उन्हें हिरासत में रहने पर कोई आपत्ति नहीं है. हमने अदालत से कहा कि हम उन आधारों का विरोध करते हैं जिन पर रिमांड की मांग की जा रही है. अदालत अब रिमांड देगी क्योंकि उन्होंने अदालत के समक्ष स्वीकार कर लिया है.

केजरीवाल ने कोर्ट में खुद दलीलें दी

ईडी रिमांड समाप्त होने के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट में अरविंद केजरीवाल को पेशी के लिए गुरुवार को लाया गया था, तो उन्होंने कोर्ट में खुद दलीलें पेश की थी. उन्होंने कहा कि देश के सामने आम आदमी पार्टी (आप) के भ्रष्ट होने की झूठी तस्वीर पेश की जा रही है. केजरीवाल ने अपनी दलील में कहा, आबकारी नीति मामले में चार गवाहों ने मेरा नाम लिया है. क्या किसी मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने के लिए चार बयान पर्याप्त हैं? वह ईडी की जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं.

Also Read: Arvind Kejriwal को हाईकोर्ट से राहत, सीएम पद से हटाने की याचिका खारिज, जानें HC ने क्या कहा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >