Amit Shah Fake Video: अमित शाह फेक वीडियो केस में बड़ी कार्रवाई, दो लोगों को किया गया गिरफ्तार

Amit Shah Fake Video: फर्जी वीडियो को लेकर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर कटाक्ष किया है. इधर, मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Amit Shah Fake Video: अमित शाह के फेक एडिटेड वीडियो मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमित शाह के फेक एडिटेड वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद साइबर क्राइम टीम ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किये गये दोनों आरोपी आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस से जुड़े हुए हैं. आपको बता दें कि अमित शाह की 2 सभाओं के वीडियो को काटकर खास एजेंडे के तहत वायरल करने का आरोप इनपर लगा है.

इससे पहले असम के गुवाहाटी में केंद्रीय मंत्री आमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस को घेरा. उन्होंने अपने फर्जी वीडियो को लेकर कहा कि कांग्रेस की हताशा इस स्तर तक पहुंच गई है कि उन्होंने मेरे और कई अन्य बीजेपी नेताओं के फर्जी वीडियो बनाए और वायरल कर दिए. शाह ने आगे कहा कि आज कांग्रेस पार्टी के एक प्रमुख नेता पर आपराधिक मामला चल रहा है. जब से राहुल गांधी ने कांग्रेस की कमान संभाली है राजनीति का स्तर एक नए निम्न स्तर पर नजर आ रहा है.

अमित शाह ने कहा कि मेरा मानना है कि फर्जी वीडियो वायरल करके जनता का समर्थन प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है जिसकी निंदा की जानी चाहिए. भारतीय राजनीति में किसी भी प्रमुख दल द्वारा ऐसा कभी नहीं किया जाना चाहिए. आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ���े सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ‘फर्जी वीडियो’ के संबंध में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को एक मई को जांच में शामिल होने को कहा है.

महाराष्ट्र युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल पर केस दर्ज

इधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के वीडियो को लेकर मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल और 16 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. उल्लेखनीय है कि ‘डीपफेक’ टेक्नोलॉजी से एक वीडियो में छेड़छाड़ कर किसी ऐसे व्यक्ति के चेहरे को उसमें फिट किया जाता है जो उस वीडियो का हिस्सा ही नहीं होता है.

Read Also : बेगुसराय में अमित शाह के हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरते वक्त खोया संतुलन, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >