नंदी की छुट्टी पर सपा हमलावर, अखिलेश बोले- घटिया एक्सप्रेसवे से खुली भ्रष्टाचार की पोल

Published by : Satyendra Giri Updated At : 09 Jun 2026 3:47 PM

विज्ञापन

अखिलेश यादव (फोटो-सोशल मीडिया)

Akhilesh yadav: सपा और भाजपा में एक फिर वार पलटवार शुरू हो गया है.सीएम योगी द्वारा नंदी गोपाल गुप्ता को यूपीडा मंत्रालय से हटा दिया गया.सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि घटिया एक्सप्रेसवे में हुए घोटाले और भ्रष्टाचार का आपसी लेनदेन का टारगेट पूरा होने के बाद हटाने का क्या फायदा हैं.इसके बाद सियासी पारा और बढ़ गया है.

विज्ञापन

Akhilesh yadav:समाजावादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने नंदी गोपाल गुप्ता को यूपीडा (UP Expressways Industial Developement Authourity) के हटाने को लेकर बीजेपी हमला बोला.
उन्होंने सीएम योगी पर आरोप लगाया कि जब प्रदेश के घटिया एक्सप्रेसवे में हुए घोटाले और भ्रष्टाचार का आपसी लेनदेन का टारगेट पूरा हो गया है. उसके नंदी गोपाल को यूपीडा विभाग से हटाने का क्या फायदा हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकांउट पर यह जानकारी साझा की .

अखिलेश ने कहा – बीजेपी को अभी से चुनाव हारने डर सताने लगा है

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर लूटपाट, अपराध और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सीएम योगी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पिछले 9 सालों में बीजेपी ने प्रदेश को खूब लूटा है और जब चुनाव नजदीक आ रहा है तो मुख्यमंत्री खुद को साफ -सुथरा दिखाने के लिए मंत्रियों को मंत्रालय से हटाने लगे हैं. उन्होंने कहा कि सुनने में आ रहा है कि भाजपा इलाहाबाद की सारी सीटों पर अपने प्रत्याशी बदलने जा रही है क्योंकि बीजेपी को पता चल गया है कि उसके सभी विधायक और प्रत्याशी केवल खाने-कमाने में लगे हुए हैं. इस लिए लोकसभा सीट उनके हाथ से निकल गई.सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा को अभी से चुनाव हारने का डर सताने लगा है.इसलिए मुख्यमंत्री योगी इतने बौखलाए हुए है कि अपने मंत्री के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं.

पीडीए और इंडिया गठबंधन की डर से आगामी चुनाव में बीजेपी 225 सीटों पर प्रत्याशी बदलने की तैयारी कर रही है

उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सीएम योगी की कथनी और करनी को लेकर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की करनी और कथनी में जमीन आसमान का अंतर है. सपा प्रमुख ने लोकसभा चुनाव 2024 का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी उत्तर प्रदेश की उन सभी 43 लोकसभा क्षेत्र में आने वाली 225 विधायकों के प्रत्याशी बदलने की तैयारी कर रही है जहां इंडिया गठबंधन की जीत हुई थी. लेकिन यह फार्मूला पीडीए के सामने टिकने वाला नहीं है क्योंकि प्रदेश की जनता बीजेपी का असली चेहरा पहचान चुकी है.

जनता भाजपा की महंगाई, बेरोजगारी, पीडीए पर अत्याचार, पक्षपात और सांप्रदायिक राजनीति से परेशान हो चुकी है

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर महंगाई, बेरोजगारी, पीडीए पर अत्याचार, पक्षपात और सांप्रदायिक राजनीति को हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी के वर्तमान विधायकों के प्रति जनता का आक्रोश बढ़ता जा रहा है क्योंकि भाजपा की महा-भ्रष्ट, बेईमान और दमनकारी नीतियों की वजह से दिनदहाड़े की लूट, हत्या, ज़मीनों की क़ब्ज़ेबाज़ी, घूसखोरी, महंगाई, बेरोज़गारी, पीडीए पर अत्याचार, पक्षपात,सांप्रदायिक राजनीति से जनता परेशान चुकी है और इस सरकार से छुकारा पाना चाहती है.

विज्ञापन
Satyendra Giri

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola