Saif Ali Khan Attack: ‘मुंबई में अब कोई सुरक्षित नहीं’, विपक्ष ने महाराष्ट्र सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

Saif Ali Khan Attack: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर उनके मुंबई स्थित आवास पर जानलेवा हमला किया गया. घर में घुसकर चोर ने अभिनेता पर चाकू से 6 बार हमला किया.

Saif Ali Khan Attack: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार रात करीब 2 बजे अज्ञात शख्स ने जानलेवा हमला किया. चोर ने अभिनेता पर चाकू से हमला किया, जिससे सैफ गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सैफ के शरीर पर दो गहरे घाव के निशान पाए गए हैं. जिसमें एक घाव रीढ़ के पास है. बहरहाल, सैफ पर हमले को लेकर राजनीति भी हो रही है. विपक्ष महाराष्ट्र की महायुति सरकार पर हमलावर है. तो आइये जानें, सैफ पर हमले को लेकर किसने क्या कहा?

मुंबई में अब कोई भी सुरक्षित नहीं : भूपेश

अभिनेता सैफ अली खान पर हमले पर कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, “मुंबई जैसे शहर में अब कोई भी सुरक्षित नहीं है. अगर कोई किसी बड़े अभिनेता के आवासीय भवन की 11वीं मंजिल पर जाकर रात में उस पर हमला कर सकता है, तो यह दर्शाता है कि मुंबई अब किसी के लिए भी सुरक्षित नहीं है. यहां तक ​​कि बाबा सिद्दीकी की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह एक ऐसा रवैया दर्शाता है जो समाज की सुरक्षा चिंताओं को संबोधित करने के बजाय निजी हितों को प्राथमिकता देता है.”

यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan पर चाकू से वार करने वाले हमलावर की पहली तसवीर आई सामने, सीढियों पर किया ये काम

इतनी बड़ी हस्तियों के साथ ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए : अखिलेश यादव

सैफ अली खान पर हुए हमले पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “सुबह ये खबर आई. सैफ अली खान स्वस्थ रहें और उनका इलाज अच्छे से चले. ये कैसे हुआ, इसकी मुझे जानकारी नहीं है, इसलिए मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता लेकिन ऐसी घटनाएं इतनी बड़ी हस्तियों के साथ नहीं होनी चाहिए.”

यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan House: रॉयल और लग्जरी है सैफ-करीना का मुंबई वाला घर, देखें इनसाइड PHOTOS

एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की

अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले पर उनके पड़ोसी और एआईएमआईएम नेता वारिस पठान कहते हैं, “मुंबई के बांद्रा जैसे पॉश इलाके में ऐसी घटनाएं होना, जहां कई फिल्मी सितारे रहते हैं, यह दर्शाता है कि प्रशासन पूरी तरह से विफल हो गया है. जिस रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई में थे और सुरक्षा पूरी तरह से कड़ी थी, उस रात ऐसा हमला होना दिखाता है कि लोगों में पुलिस का डर खत्म हो गया है. हम सरकार से सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध करते हैं.”

शिवसेना नेता ने विपक्ष पर किया पलटवार

शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने विपक्ष पर पलटवार किया और कहा- “सैफ अली खान के आवास पर, उन पर लगभग 2:30 बजे हमला किया गया. पुलिस जांच कर रही है और अपराधी को पकड़ लिया जाएगा, लेकिन जो लोग इसके लिए राज्य सरकार को दोषी ठहरा रहे हैं, वे केवल अवसरवादी हैं, वे केवल एक अवसर की तलाश में हैं ताकि वे राज्य सरकार को दोषी ठहरा सकें. संजय राउत का गुंडों और गुंडागर्दी के खिलाफ बोलना बहुत ही आश्चर्यजनक है.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >