वे भूकंप की बात करते हैं, लेकिन उनके बोलने से हवा भी नहीं चलती है : राजनाथ

हरिद्वार : गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज हरिद्वार में आयोजित एक रैली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने राहुल के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि वे भूकंप की बात करते हैं लेकिन उनके बोलने से हवा भी नहीं चलती है. नोटबंदी के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने […]

हरिद्वार : गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज हरिद्वार में आयोजित एक रैली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने राहुल के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि वे भूकंप की बात करते हैं लेकिन उनके बोलने से हवा भी नहीं चलती है. नोटबंदी के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगर भारत को महाशक्ति बनना है तो कुछ सशक्त और कठोर कदम उठाने ही पडेंगे.

ज्ञात हो कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी नेमोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा था कि हम पिछले एक महीने से नोटबंदी पर बात करने की कोशिश कर रहे हैं. हम चाहते हैं कि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए. प्रधानमंत्री पूरे देश में भाषण दे रहे हैं मगर लोकसभा में आने से डरते हैं. इतनी घबराहट क्यों? मैं अगर संसद में बोलूंगा तो भूकंप आ जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >