हाउस में आयें पीएम, दूध-का-दूध और पानी-का-पानी हो जायेगा : राहुल गांधी

नयी दिल्ली : नोटबंदी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद में नहीं आने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें चुनौती दी और कहा कि प्रधानमंत्री सदन में आ कर बोलें. दूध-का-दूध और पानी-का-नी हो जायेगा. संसद के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं कहता हूं, प्रधानमंत्री हाउस में आयें. […]

नयी दिल्ली : नोटबंदी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद में नहीं आने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें चुनौती दी और कहा कि प्रधानमंत्री सदन में आ कर बोलें. दूध-का-दूध और पानी-का-नी हो जायेगा.

संसद के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं कहता हूं, प्रधानमंत्री हाउस में आयें. फिर देखते हैं, मोदी जी पर कौन-सा इमोशन दिखता है.’

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से संसद लेने और नोटबंदी पर बहस में हिस्सा लेने की चुनौती दी. उन्होंने कहा, ‘जैसे ही पीएम हाउस में आयेंगे, दूध-का-दूध और पानी-का-पानी हो जायेगा. सब साफ हो जायेगा. हम भी बोलेंगे, वे भी बोलेंगे.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >