हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के आवास पर चली गोली

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आवास पर गोली चलने की खबर है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गोली वहां तैनात सुरक्षाकर्मी की बंदूक से चली जिसके बाद वहां सनसनी फैल गई. इस घटना के बाद आवास में मौजूद सभी लोग चौकन्ने हो गए. बताया जा रहा है कि सुरक्षाकर्मी अपनी बंदूक को […]

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आवास पर गोली चलने की खबर है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गोली वहां तैनात सुरक्षाकर्मी की बंदूक से चली जिसके बाद वहां सनसनी फैल गई. इस घटना के बाद आवास में मौजूद सभी लोग चौकन्ने हो गए.

बताया जा रहा है कि सुरक्षाकर्मी अपनी बंदूक को साफ कर रहा था, तभी अचानक उससे ट्रिगर दब गयी और गोली चल गई. गोली उसके पैर में लगी जिसके बाद उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >