श्रीनगर में हुई एशिया की सबसे लंबी इफ्तार पार्टी

श्रीनगर : नौजवानों के एक समूह ने आज दावा किया कि उन्होंने श्रीनगर की खूबसूरत डल झील के किनारे एशिया की ‘सबसे लंबी’ इफ्तार दावत की मेजबानी की. आयोजकों ने कहा कि इफ्तार में खाने के लिए बिछाया गया कपडा 1.6 किलोमीटर से ज्यादा लंबा था. उन्होंने दावा किया कि इससे 1.03 किलोमीटर का पिछला […]

श्रीनगर : नौजवानों के एक समूह ने आज दावा किया कि उन्होंने श्रीनगर की खूबसूरत डल झील के किनारे एशिया की ‘सबसे लंबी’ इफ्तार दावत की मेजबानी की. आयोजकों ने कहा कि इफ्तार में खाने के लिए बिछाया गया कपडा 1.6 किलोमीटर से ज्यादा लंबा था. उन्होंने दावा किया कि इससे 1.03 किलोमीटर का पिछला रिकॉर्ड टूट गया है.

आयोजकों ने दावा किया कि महिलाओं और बच्चों सहित सैकडों लोग डल झील के किनारे बुलेवर्ड रोड पर एकत्र हुए और इफ्तार में हिस्सा लिया. उन्होंने बताया कि पिछला रिकॉर्ड उस वक्त कायम हुआ था जब दो साल पहले शारजाह में अल नूर मस्जिद के पास ‘जॉय ऑफ गिविंग’ नाम के एक कार्यक्रम में खाना खाने के लिए लंबा कपडा बिछाया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >