राहुल गांधी आज से छत्तीसगढ़ के दौरे पर

रायपुर : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार से दो दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर आयेंगे, जिस दौरान वह कोयला खदान, बिजली परियोजनाओं और जंगली हाथियों के खतरे से प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे. राहुल गांधी सुबह साढ़े आठ बजे विशेष विमान से बिलासपुर पहुंचेंगे और कोरबा के मदनपुर के लिए रवाना होंगे. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल […]

रायपुर : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार से दो दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर आयेंगे, जिस दौरान वह कोयला खदान, बिजली परियोजनाओं और जंगली हाथियों के खतरे से प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे. राहुल गांधी सुबह साढ़े आठ बजे विशेष विमान से बिलासपुर पहुंचेंगे और कोरबा के मदनपुर के लिए रवाना होंगे.

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी किसानों के हितों की अपनी लडाई आदिवासी बहुल छत्तीसगढ में लेकर आएंगे, जहां वह कोयला खदानों के कारण हुए विस्थापन और भूमि अधिग्रहण के एवज में मिलने वाले मुआवजे समेत कई मुद्दों पर सत्तारुढ भाजपा को घेरने की कोशिश करेंगे.

कांग्रेस ने 15 और 16 जून को राहुल गांधी के छत्तीसगढ के कोबरा और जांजगीर-चांपा जिलों के व्यापक दौरे की योजना है और इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रबंध किए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >